मुनव्वर खान- BOB के साथ धोखाधड़ी करने वाले मुनव्वर को कुवैत से भारत लाई सीबीआई, भगोड़ा घोषित था जालसाज

Spread the love

जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में वांछित मुनव्वर खान को वापस भारत ले आया गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने भारी मक्कत के बाद उसे कुवैत से भारत प्रत्यर्पित करवाने में सफलता पाई। सीबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एजेंसी ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से भगोड़े अपराधी मुनव्वर खान की कुवैत से वापसी का सफलतापूर्वक समन्वय किया है। मुनव्वर खान जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई का वांछित अपराधी है। बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ धोखाधड़ी करने के बाद मुनव्वर खान, कुवैत भाग गया था।

 

कुवैत से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचाया गया
सीबीआई की अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) ने विदेश मंत्रालय और एनसीबी-कुवैत के सहयोग से 11 सितंबर को वांछित रेड नोटिस अपराधी मुनव्वर खान को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है। मुनव्वर खान को कुवैत पुलिस की एक टीम द्वारा कुवैत से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचाया गया। हवाई अड्डे पर सीबीआई, एसटीबी, चेन्नई की एक टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। इससे पहले सीबीआई द्वारा इंटरपोल के माध्यम से एनसीबी-कुवैत के साथ गहन अनुवर्तन के माध्यम से इस विषय को कुवैत में पाया गया था।

 

बैंक को धोखा देने के तुरंत बाद आरोपी मुनव्वर खान कुवैत चला गया
मुनव्वर खान, सीबीआई की ओर से एसटीबी, चेन्नई में दर्ज एफआईआर संख्या आरसी 3 (एस) /2011 में आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में वांछित है। मुनव्वर खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ धोखाधड़ी की थी। बैंक को धोखा देने के तुरंत बाद, आरोपी मुनव्वर खान कुवैत चला गया और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी करवाया
एसटीबी चेन्नई शाखा के अनुरोध पर सीबीआई ने इस मामले में 7 फरवरी 2022 को इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस प्रकाशित करवाया। मुनव्वर खान को कुवैत के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया और उसे भारत प्रत्यर्पित करने का निर्णय लिया गया। इंटरपोल की ओर से प्रकाशित रेड नोटिस, वांछित अपराधियों पर नज़र रखने के लिए दुनिया भर की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजे जाते हैं।

130 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया
भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में, सीबीआई, इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय करके 130 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।

और पढ़े  ज्योतिरादित्य सिंधिया- डिजिटल क्रांति ने काटी बिचौलियों की रस्सी, मौजूदा युग का आधार दूरसंचार

Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love