एमपी- बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर, 20 से ज्यादा लोग घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा  बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर से आ रहे बल्कर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें करीब 12 लोगों ेके मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी पुष्ट जानकारी सामने आना बाकि है।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।  स्थानीय निवासियों ने तुरंत गुढ़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से संजय गांधी अस्पताल रीवा भर्ती कराया गया ।

 

बचाव और राहत कार्य
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद की स्थिति
इस भीषण दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही है।

और पढ़े  मातम में बदली खुशियां: ट्रेन से कटकर बेटे की जान गई तो माता-पिता भी रेल के आगे कूदे, 3 मौतों से सनसनी
  • Related Posts

    MP- कोई खूबसूरत अफसर, कोई बनी फर्जी IAS तो कोई हनीट्रैप की मास्टरमाइंड…देखे इनकी कहानी

    मध्य प्रदेश की तीन महिलाएं इन दिनों अलग-अलग मामलों को लेकर सुर्खियों में हैं। पहली हैं निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, जिन पर ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली के आरोपों के बाद…

    पूर्वी एमपी में फिर आफत की बारिश: आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, डैमों के गेट खुले

    मध्यप्रदेश में अगस्त की विदाई बारिश और बाढ़ के बीच हो रही है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर सक्रिय हुए मजबूत मौसम तंत्र ने बारिश का दौर…