MP-: हादसा- ब्रिज की रेलिंग तोड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार, 5 लोगों की मौत

Spread the love

 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम भेतिया के समीप एक का कार नियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय किशोर भी बताया जा रहा है। मृतक मुम्बई के कुर्ला क्षेत्र व गुजरात के वडोदरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली की तरफ से कार (एमएच-03/ईएल-1388) मुंबई की तरफ जा रही थी । तभी रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड के ग्राम भेतिया के पास माही नदी की पुलिया के समीप कार अचानक बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतरकर 25 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया दल के साथ मौके पर पहुंचे तथा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और कर्मचारियों ने कार में सवार लोगों के शव निकलवा कर मेडिकल कॉलेज भिजवाए। मृतकों की वास्तविक पहचान नहीं हो पाई है। रतलाम से पहुंचे उनके कुछ परिचित और रिश्तेदारों के अनुसार मृतकों में अब्दुल खालिद पिता गुलाम रसूल चौधरी और गुलाम पिता मोइनुद्दीन निवासी वडोदरा तथा 15 वर्षीय दानिश पिता इसाक चौधरी, गुलाम रसूल पिता इशाक चौधरी तथा 35 दुर्गेश प्रसाद निवासी कुर्ला मुंबई हो सकते है। जो मृतक बताये जा रहे हैं, उनके परिजनों को सूचना दी गई है वे दोपहर तक रतलाम आएंगे, उसके बाद ही मृतकों की वास्तविक पहचान हो पाएंगी।

पुलिस के अनुसार घटना कितने बजे हुई यह पता नहीं चल पाया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना का समय और कारण पता किया जाएगा। फिलहाल मृतकों की वास्तविक शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

और पढ़े  Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

Spread the love
  • Related Posts

    Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपना लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम…


    Spread the love

    Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

    Spread the love

    Spread the loveइंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी,…


    Spread the love