मोटाहल्दू: 83 वे दिन जारी रहा गौला खनन संघर्ष समिति का धरना, कोई भी वाहन नहीं करेगा नदी में प्रवेश- रमेश चंद जोशी ।।

Spread the love

मोटाहल्दू: 83 वे दिन जारी रहा गौला खनन संघर्ष समिति का धरना, कोई भी वाहन नहीं करेगा नदी में प्रवेश- रमेश चंद जोशी ।।

गौला खनन संघर्ष समिति का धरना 83 वे दिन जारी रहा। लालकुआं डिवीजन के वाहन स्वामी अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। वाहन स्वामियों का कहना है सरकार ने उनकी सभी मांगे मान ली लेकिन स्टोन क्रेशर वाले उचित भाड़ा देने को राजी नहीं है जिससे खनन कार्य में देरी हो रही है। आज पुलिस निरीक्षक डीआर वर्मा ने गौला खनन संघर्ष समिति के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कहा की होली को देखते हुए शांति पूर्ण रुप से अपने आंदोलन को चलाने के लिए कहा। जो गाड़ियों ओवरलोड आ रही है उनको रोके लेकिन उक्त विभाग को सूचित कर उन गाड़ियों को उनके हवाले करें। संयोजक रमेश चंद जोशी कहा कि जब तक उचित रेट नहीं मिलेगा तब तक लाल कुआं डिवीजन के कोई भी गेटों से वाहन नदी में प्रवेश नहीं करेंगे। अधिकारियों द्वारा भी अनदेखी की जा रही है उनके द्वारा कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा है जिससे करोड़ों का राजस्व का नुकसान सरकार को हो रहा है। आज धरना देने वालों में अध्यक्ष सुरेश चंद जोशी, सचिव इंदर सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गणेश बिरखानी , सावन पथनी, अमित भट्ट, नवीन जोशी, रमेश कांडपाल, मदन उपाध्याय, पूरन पाठक, राजू चौबे, कमल बिष्ट सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बोने पर रोक का आदेश रद्द
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *