मोटाहल्दू: वॉलीबॉल फाइनल मुकाबले में केडी क्लब जयपुर खींमा हुआ विजय

मोटाहल्दू: वॉलीबॉल फाइनल मुकाबले में केडी क्लब जयपुर खींमा हुआ विजय

ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया में ओपन एज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था जिसमें काफी रोमांचित मैच देखने को मिले आखिरकार जयपुर खींमा की टीम विजय घोषित हुई।
आज टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच एबी क्लब व केडी क्लब के बीच खेला गया जिसमें केडी क्लब की टीम विजेता रही वहीं सेमीफाइनल मैच प्रेम क्लब और हल्दुचौड़ के बीच खेला गया जिसमें चार सीटों के मुकाबले में 5 पॉइंट से प्रेम क्लब ने इस मैच को अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बनाई वहीं। फाइनल मैच केडी क्लब जयपुर खींमा और प्रेम क्लब के बीच पांच सेटो का खेला गया जिसमें दो दो सेट दोनों ही टीमों ने जीते आखिरकार 7 पॉइंट से केडी क्लब जयपुर खींमा की टीम विजय रही।
विजेता व उपयोगिता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला व ग्राम प्रधान सीमा पाठक एवं बिपिन चंद्र जोशी के साथ संयुक्त रूप से विजेता टीम को 4100 व ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 2100 व ट्राफी प्रदान करते हुए सभी खिलाड़ियों का हौसला अप्लाई किया।
इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी कीर्ति पाठक, विक्की पाठक, गगन जोशी, योगेश कपिल, सचिन पंत, विनोद भट्ट, गौरव भट्ट, अरविंद भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड में जनगणना: स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी में छूट मांगी तो देना होगा मेडिकल, एसओपी में हुए ये प्रावधान
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…