मोटाहलदू : स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के चलते गटर के गड्ढे में गिरी गाय को काफी मशक्कत के बाद सकुशल गड्ढे से निकाला।

मोटाहलदू-

<strong>मोटाहलदू : स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के चलते गटर के गड्ढे में गिरी गाय को काफी मशक्कत के बाद सकुशल गड्ढे से निकाला। </strong>

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत बने मेडिकल कम्युनिटी विभाग मेडिकल कालेज हल्द्वानी के यहाँ बने परिसर मोटाहल्दू में गटर निर्माण कराए जाने हेतु खोदे गए गहरे गड्ढे में रविवार को प्रातः एक गाय गिर गई। इसकी सूचना पाकर गो रक्षक विक्की पाठक अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मियों की मदद से गाय को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

गोरक्षक समाजसेवी विक्की पाठक ने बताया कि जैसे ही उन्हें स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गहरे गड्ढे में गाय के गिरने की सूचना मिली तो उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भगीरती जोशी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ अरुण जोशी, फायर स्टेशन हल्द्वानी, डायल 112 व आसपास के समाजसेवीयो समेत स्वास्थ्य महकमे के तमाम अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए गाय को सुरक्षित निकालने हेतु सहयोग किए जाने को कहा किंतु महकमे के नकारपन की वजह से गाय काफी समय तक तड़पती रही जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों व फायर विग्रेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त गटर पिट को तोड़ गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। <strong>मोटाहलदू : स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के चलते गटर के गड्ढे में गिरी गाय को काफी मशक्कत के बाद सकुशल गड्ढे से निकाला। </strong> गड्ढे में गिरने के कारण घायल गाय का उपचार किया गया। इस कार्य को सफल बनाने मे समाजसेवीयो द्वारा हाइड्रा क्रेन भी भिजवाई गई इसके साथ ही कई लोगो का सहयोग रहा। उक्त घटना की सूचना मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर हरीश चंद्र पांडे भी अपनी टीम के साथ पहुँचे और मौके का निरक्षण किया। इस दौरान मुख्य रुप से समाजसेवी कीर्ति पाठक, विक्की पाठक, महेश भट्ट, जीवन उप्रेती, मदन नोलिया, भावना जोशी, अंकित बमेठा, सुरजीत सक्सेना सहित फायर कर्मी व 112 कर्मी मौजूद रहे।

और पढ़े  मसूरी: नीली बत्ती और हूटर लगाकर कर हुड़दंग मचा रहा था चालक, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन सीज
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…