संसद का मानसून सत्र- लोकसभा शाम 5 बजे और राज्यसभा 3 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गत 20 जुलाई को छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस, RAF जवान समेत अन्य सुरक्षाबलों की तरफ से किए गए बलप्रयोग मामले में विपक्ष हमलावर है। आज संसद में सरकार को घेराव की तैयारी के बीच सरकार भी पलटवार के लिए तैयार है।

 

लोकसभा तीसरी बार स्थगित, राज्यसभा भी नहीं चल सकी

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही एक बार फिर बाधित हो गई। लोकसभा की कार्यवाही तीसरी बार स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर तीन बजे तक के लिए टाल दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक स्थगित करते हुए कहा कि इस दौरान सरकार और सभी दल आपसी सहमति बनाने का प्रयास करें, ताकि शाम पांच बजे से सदन में चर्चा शुरू हो सके। विपक्ष के विरोध के चलते दोनों सदनों में लगातार गतिरोध बना हुआ है।

लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। इससे पहले विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्ष ने फिर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते सदन में हंगामा जारी है।

शिक्षा सुधार विधेयक पर कंगना रनौत ने क्या कहा?

लोक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि विपक्ष ने यह तय कर लिया है कि जब तक उन्हें सत्ता की कुर्सी नहीं मिलेगी, तब तक वे संसद की कार्यवाही नहीं चलने देंगे, चाहे मुद्दा कितना भी महत्वपूर्ण क्यों न हो।

और पढ़े  दिल्ली: इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक आज नागरिक मार्च, एसआईआर के विरोध में जुटेंगे सामाजिक कार्यकर्ता-छात्र संगठन

कंगना रनौत ने कहा कि जब शिक्षा सुधार से जुड़ा विधेयक सदन में आया तो विपक्षी सांसदों ने उसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को देखना चाहिए कि जब यह विधेयक पेश हुआ तो विपक्ष ने हाथ उठाकर इसे अस्वीकार करने की कोशिश की और कहा कि यह विधेयक नहीं आना चाहिए।

कल NDA संसदीय दल की ‘मंगल-मिलन’ बैठक

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल-मिलन’ मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे संसद पुस्तकालय भवन (PLB) के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित होगी।

गृह मंत्री पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आखिर कहां हैं और सदन में आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को लोकसभा में आकर यह स्पष्ट करना चाहिए कि बिहार में AK-47 और दिल्ली में पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि लोगों के बीच यह धारणा बन रही है कि इन सभी घटनाओं के लिए गृह मंत्री ही जिम्मेदार हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…