उत्तराखंड- राज्य में 20 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, शुरुआत में कुमाऊं फिर गढ़वाल में भारी बारिश

Spread the love

 

 

त्तराखंड में 20 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में के अनुसार मानसून का असर सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में देखने के लिए मिलेगा। इससे पूर्व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री मानसून की बारिश का क्रम भी जारी रहेगा।

प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 18 से 24 जून तक हल्की से माध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसी बीच प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है।

 

ऐसे में मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। वहीं, प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है। हाल ही में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में काफी बारिश देखने को मिली है। मानसून आने के बाद गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिले में अन्य जिलों की तुलना अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।

अब सुहावना रहेगा दून का मौसम, जारी रहेगा बारिश का दौर

देहरादून में इस पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को दिनभर में दो दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, तापमान में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 0.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री से घटकर 24 डिग्री रहने की संभावना है।
 

और पढ़े  देहरादून- कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love