अमेरिकी बमबारी से मलबे में दबे थे मोजतबा खामेनेई: घायल हालात में चुने गए थे सर्वोच्च नेता, ईरानी नेता का दावा

अमेरिका और इजरायल के भीषण हमलों के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को लेकर ईरानी नेता मोहसेन हैदरी ने कतर के टेलीविजन नेटवर्क अल अरबी को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस अस्पताल में मोजतबा खामेनेई का इलाज चल रहा था, उस पर अमेरिका द्वारा की गई बमबारी के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया था।

तीसरे अस्पताल में चल रहा था मोजतबा खामेनेई का इलाज
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, घायल होने के बावजूद मोजतबा खामेनेई को नए सर्वोच्च नेता के रूप में चुन लिया गया था, हालांकि गुप्त तरीके से हुई इस चयन प्रक्रिया और हमलों में उनकी स्थिति को लेकर दुनिया भर में अटकलें अभी भी जारी हैं। मोहसेन हैदरी ने बताया कि घायल होने और अस्पताल ले जाने के बाद भी, तेहरान के तीन अस्पतालों पर बमबारी की गई। मोजतबा खामेनेई तीसरे अस्पताल में थे और उन्हें मलबे से निकाला गया।
गुप्त तरीके से चुने गए नए सर्वोच्च नेता
रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मार्च को मोजतबा खामेनेई को ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में चुना गया। हैदरी ने बताया कि सरकारी टेलीविजन पर घोषणा होने तक खुद मोजतबा को भी अपने चयन की जानकारी नहीं थी। सर्वोच्च नेता का चुनाव करने वाली ‘विशेषज्ञों की सभा’ को भी हमलों में निशाना बनाया गया था।
मोजतबा के अलावा कोई मार्गदर्शक नहीं हो सकता
हैदरी ने कहा, शत्रु की मंशा को देखते हुए मोजतबा खामेनेई के अलावा कोई और सर्वोच्च मार्गदर्शक नहीं हो सकता। वे स्वस्थ हैं, धार्मिक योग्यता और देश चलाने की क्षमता रखते हैं। वे अपने पिता के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यरत रहे हैं।
और पढ़े  गुरुग्राम में दबंगई का वीडियो: कार रोककर बदमाशों ने तोड़ा शीशा, थाने के सामने भी पीटा, ओयो से तीन आरोपी दबोचे
  • Related Posts

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…

    ओडिशा: महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    ओडिशा सरकार ने पिछले चार दिनों में लगभग 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, क्योंकि बाढ़ की एक नई लहर ने कई जिलों को प्रभावित किया है।…