MLA ने किया पाप:- भाजपा विधायक समेत इन पर लगे महिला से दुष्कर्म करने के आरोप, करोड़ों की जमीन हड़पी, 2 साल दुबकी रही खाकी

Spread the love

दायूं जिले की बिल्सी सीट से भाजपा विधायक हरीश शाक्य, बरेली के कारोबारी समेत तीन लोगों पर शनिवार को सिविल लाइंस थाने में सामूहिक दुष्कर्म और जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 13 अन्य लोगों पर भी जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट हुई है।

यह कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर की गई है। कोर्ट ने 12 दिसंबर को आदेश देते हुए 10 दिन के भीतर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था। बता दें, 20 बीघा जमीन पर कब्जे का विवाद करीब दो साल से चल रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि इसी सिलसिले में उसकी पत्नी विधायक के पास बातचीत करने गई थी। यहां पर विधायक व दो अन्य लोगों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि विधायक उसकी 20 बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं।

17 सितंबर 2024 को मां और पत्नी विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचीं तो पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले को सुनने के बाद न्यायाधीश लीलू चौधरी ने विधायक समेत 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।

सत्ता के रसूख में दो साल दुबकी रही खाकी, अब कोर्ट के आदेश पर जागी
सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, जमीन हड़पने का मामला हाल का नहीं है। दो साल से यह मामला चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह पुलिस के पास गया, लेकिन सत्ता के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सिविल लाइंस निवासी युवक का कहना है कि शहर से सटी 20 बीघा से अधिक जमीन पर वर्ष 2022 में बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य की नजर पड़ गई।
विधायक हरीश शाक्य से 80 लाख रुपये बीघा में जमीन खरीदने पर बातचीत हुई, लेकिन विधायक ने रुपये नहीं दिए। इसके बाद विधायक व अन्य लोगों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके चचेरे भाई को पुलिस से पिटवाया गया, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। बाद में मृत चचेरे भाई की पत्नी से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।

इतना ही नहीं मृत चचेरे भाई की पत्नी की तरफ से पीड़ित व उसके पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया यह जा रहा है कि बरेली के राधेश्याम एन्कलेव में रहने वाले आनंद प्रकाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल की फर्म के नाम जमीन के बैनामे हुए।

और पढ़े  अयोध्या: गर्मी आते ही बदल गई रामलला की दिनचर्या, खाने के साथ वस्त्रों में भी हुआ बदलाव, स्नान ठंडे पानी से
पिछले दो साल में करीब 60 बैनामे हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि बरेली की फर्म ने जमीन काफी सस्ते में खरीदी। इसके लिए विधायक व उसके भाई आदि ने दबाव बनाया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।

इन पर जमीन कब्जाने का आरोप
विधायक हरीश शाक्य, उनके भाई सतेंद्र व धर्मपाल शाक्य, भतीजे ब्रजेश कुमार शाक्य निवासी कादराबाद, हरिशंकर व्यास निवासी जालंधरी सराय थाना सदर कोतवाली, अनेग पाल निवासी आवास विकास बदायूं, आनंदप्रकाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल राधेश्याम एनक्लेव सिविल लाइंस बरेली, मनोज कुमार गोयल नारायणगंज उझानी, शैलेंद्र कुमार सिंह पंजाबी कॉलोनी नारायणगंज उझानी, हरीशचंद्र वर्मा निवासी डीएम रोड प्रेमनगर बदायूं, विपिन कुमार बाहरचुंगी बदायूं, चंद्रवती, दिनेश कुमार, रामपाल, दिनेशचंद्र ।
इन पर सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप
विधायक हरीश शाक्य, बरेली निवासी आनंदप्रकाश अग्रवाल और बदायूं निवासी हरिशंकर व्यास।इन धाराओं में हुई रिपोर्ट दर्ज 
थाना सिविल लाइंस पुलिस ने विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420/467/468/471/ 506/376 डी में रिपोर्ट दर्ज की है।

अब महिला का मेडिकल कराकर दर्ज होंगे बयान
पुलिस इस मामले में अब दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के बयान दर्ज कराकर उसका मेडिकल कराएगी। दुष्कर्म के साक्ष्य इकट्ठा करना पुलिस के लिए चुनौती होगा। चूंकि दर्ज एफआईआर में महिला ने कहा है कि दुष्कर्म के समय एक आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया है। देखना यह है कि क्या यह वीडियो पुलिस को मिल पाता है या नहीं।

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार…


    Spread the love

    यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी…


    Spread the love