VIP काफिले में पीछे छूट गए मंत्री, CM के हेलीकॉप्टर पर सवार होने के लिए लगानी पड़ गई दौड़, देखें..

Spread the love

टीकमगढ़ से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार को दौड़ लगानी पड़ी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटखारे ले रहे हैं।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव टीकमगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होना था। मुख्यमंत्री अपने लाव-लश्कर के साथ हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। रवानगी का समय होने के कारण हेलीकॉप्टर के पंखे (रॉटर) भी घूमने शुरू हो चुके थे।

 

काफिले में पीछे छूट गए थे मंत्री 
इसी दौरान राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार वीआईपी काफिले में थोड़े पीछे रह गए थे। जब उन्हें अहसास हुआ कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने ही वाला है और वह पीछे छूट रहे हैं, तो उन्होंने आव देखा न ताव और हेलीपैड की तरफ दौड़ लगा दी।

 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार कुर्ता-पायजामा पहने पूरी ताकत से हेलीकॉप्टर की तरफ भाग रहे हैं। उनके पीछे उनके सुरक्षाकर्मी भी दिख रहे दौड़ते नजर आ रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर बटोर रहा सुर्खियां
आमतौर पर मंत्रियों के आगे-पीछे सुरक्षाकर्मियों और अफसरों की फौज दौड़ती है, लेकिन यहां खुद मंत्री जी को दौड़ते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसी ने इस पूरे वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। गनीमत रही कि मंत्री जी समय रहते हेलीकॉप्टर तक पहुंच गए और सुरक्षित सवार होकर मुख्यमंत्री के साथ रवाना हो गए।

और पढ़े  नरोत्तम के बूथ पर भी हारी BJP, मिश्रा बोले- मेरा पटाक्षेप हो गया, अब कोई पद लेने की इच्छा नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु,तड़के 2:30 बजे खुले पट; उमड़ा आस्था का सैलाब

    Spread the love

    Spread the loveविश्व का एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा। तड़के भस्म आरती के दर्शन के लिए…


    Spread the love

    भीषण हादसा: ट्रॉला से भिड़ी ईको वैन, गुजरात के छह लोगों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveधार-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के वडोदरा से आए 6 युवकों की दर्दनाक मौत हो…


    Spread the love