दूध हुआ महंगा: 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

हाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। नई कीमतें 11 अगस्त 2026 से लागू होंगी। यह फैसला दुग्ध उत्पादक और प्रसंस्करण कल्याण संघ की ओर से लिया गया है।

क्यों बढ़ाई गई दूध की कीमत?
दुग्ध उत्पादक और प्रसंस्करण कल्याण संघ के अनुसार, पिछले कुछ समय में डीजल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जिससे दूध के परिवहन का खर्च काफी बढ़ गया है। इसके अलावा, पैकेजिंग के खर्च में भी करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही किसानों से खरीदा जाने वाला दूध भी महंगा हो गया है। इसको देखते हुए दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, दही-पनी जैस डेयर उत्पादों के दाम 10 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर
इससे फैसले के बाद अब राज्य में गाय के दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, भैंस के दूध की कीमत 76 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 78 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

रक्षा बंधन और अन्य त्योहारों से पहले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का आम परिवारों पर सीधा असर पड़ेगा। संघ का कहना है कि अगर वह यह फैसला नहीं लेता तो डेयरी उद्योग और दुग्ध उत्पादकों को काफी नुकसान झेलना पड़ता। इसी नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है।

और पढ़े  महाराष्ट्र- मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद खत्म किया अनशन,महाराष्ट्र सरकार को कितनी मोहलत दी?
  • Related Posts

    महाराष्ट्र- मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद खत्म किया अनशन,महाराष्ट्र सरकार को कितनी मोहलत दी?

    मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को 20 दिन से जारी अपना अनशन खत्म कर दिया। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को साफ चेतावनी दी कि अगर तीन…

    महाराष्ट्र: त्योहार से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 4.45 करोड़ रुपये के 95 टन से ज्यादा खाद्य उत्पाद जब्त

    महाराष्ट्र में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों में विभाग ने…