अयोध्या-एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी , प्रबंधन ने दिखायी तत्परता

Spread the love

हार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर आज एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-1274 (अयोध्या–दिल्ली) में यात्रा कर रही एक 7 वर्षीय बालिका यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के स्टेशन प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टर्मिनल मैनेजर (DTM) श्री जितिन कुमार, मेडिकल टीम, ईएमटी स्टाफ एवं एयरपोर्ट फायर सर्विस को तत्काल मौके पर रवाना किया।
एयरपोर्ट फायर सर्विस की एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल टीम द्वारा विमान के अंदर ही प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। तत्पश्चात यात्री को सुरक्षित रूप से एमआई रूम लाया गया, जहाँ एमआई रूम चिकित्सक डॉ. राहुल वर्मा एवं ईएमटी स्टाफ श्री अविनाश उपाध्याय द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय उपचार दिया गया।
चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान बालिका में मिर्गी (एपिलेप्सी) के लक्षण तथा उल्टी की शिकायत पाई गई। डॉक्टर की सलाह पर आगे के उपचार हेतु यात्री को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यात्री को एयरपोर्ट फायर एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ इस दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारी श्री अभिमन्यु पाठक एवं यात्री के परिजन साथ रहे।
पूरी घटना के दौरान एयरपोर्ट प्रशासन, एयरलाइन, मेडिकल टीम एवं फायर सर्विस के बीच बेहतर समन्वय के साथ निर्धारित सुरक्षा एवं चिकित्सा प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन किया गया। त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के कारण यात्री को समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।
अयोध्या एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सदैव तत्पर है।

और पढ़े  2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

Spread the love
  • Related Posts

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया।…


    Spread the love