मटका एनकाउंटर – 50 हजार के इनामी बदमाश सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर… दिल्ली में डबल मर्डर केस में था वॉन्टेड

Spread the love

 

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का वांछित और 50,000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। अनिल उर्फ सोनू मटका ने कुछ दिन पहले एक कारोबारी को सरेआम मार डाला था।

शनिवार की सुबह यूपी स्पेशल टास्क फोर्स और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का वांछित और 50,000 रुपये का इनामी बदमाश सोनू मटका मेरठ जिले के टीपी नगर थाने में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।

उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, वह हाशिम बाबा गैंग का कुख्यात शूटर था। उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

अक्टूबर में उसने दिल्ली में डबल मर्डर किया था। UPSTF की मेरठ यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है। सोनू के पास से 30 बोर एक पिस्टल, 32 बोर की एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है।


Spread the love
और पढ़े  LPG बुकिंग नियमों पर सरकार बोली- नहीं हुए बदलाव,35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलिंडर
  • Related Posts

    CBI ने एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया…


    Spread the love

    बड़ा बदलाव- 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा ये सब,आयकर कानून, जीएसटी और महंगाई के मोर्चे पर क्या नया जानिए

    Spread the love

    Spread the love   भारत में 1 अप्रैल 2026 से आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा बदलाव हो रहा है। छह दशक पुराने आयकर कानून की विदाई होने वाली है तो…


    Spread the love