मटका एनकाउंटर – 50 हजार के इनामी बदमाश सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर… दिल्ली में डबल मर्डर केस में था वॉन्टेड

 

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का वांछित और 50,000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। अनिल उर्फ सोनू मटका ने कुछ दिन पहले एक कारोबारी को सरेआम मार डाला था।

शनिवार की सुबह यूपी स्पेशल टास्क फोर्स और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का वांछित और 50,000 रुपये का इनामी बदमाश सोनू मटका मेरठ जिले के टीपी नगर थाने में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।

उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, वह हाशिम बाबा गैंग का कुख्यात शूटर था। उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

अक्टूबर में उसने दिल्ली में डबल मर्डर किया था। UPSTF की मेरठ यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है। सोनू के पास से 30 बोर एक पिस्टल, 32 बोर की एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

और पढ़े  दिल्ली में ग्रीन पटाखों के नाम पर काला कारोबार: मांगने पर बोरों से निकले प्रतिबंधित बम, पड़ताल में हुआ खुलासा
  • Related Posts

    आतिशबाजी और खुशियों के बीच दीपावली का जश्न: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मिले PM, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात: परिवार को दीं दिवाली की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस…

    दिवाली की आतिशबाजी में दिल्ली हुई धुआं-धुआं: कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार, सांस लेने में हो रही परेशानी

    दिल्ली एनसीआर में दिवाली के जश्न के बाद देर रात हवा का स्तर बेहद खराब हो गया। दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया।…