शादी-विवाह: इस दिन खत्म होगा खरमास, 14 अप्रैल से शुरू होंगे शादी-विवाह के कार्यक्रम

Spread the love

 

पिछले कई दिनों से आपको शहनाई की आवाज सुनने को नहीं मिल रही होगी। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि होली के बाद से ही खरमास शुरू हो गया था। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। हालांकि, अब जल्द ही शादी की तैयारियों पर लगी ब्रेक अब हटने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी खरमास ने शुभ कामों पर थोड़ी देर के लिए विराम लगा दिया था। लेकिन अब वो घड़ी आ गई है जब घरों में फिर से शहनाई और ढोल, नगाड़ों की आवाजे सुनने को मिलेगी और आप घर बैठे या फिर बालकनी में किसी की बारात देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको उन शुभ तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें विवाह जैसे शुभ कार्यक्रम संपन्न होंगे।

खरमास को मलमास भी कहा जाता है। यह 14 मार्च 2025 से शुरू हुआ था। इस दौरान सूर्य देव मीन राशि में रहते हैं और कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है अब 14 अप्रैल 2025 को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास का अंत हो जाएगा।

 

फिर से शुरू होंगे शुभ कार्यक्रम
14 अप्रैल को होने वाली मेष संक्रांति सिर्फ खगोलीय घटना नहीं है। यह नए मंगल कार्यों की शुरुआत का संकेत है। जैसे ही सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाती है और विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार जैसे आयोजनों की शुरुआत फिर से हो सकती है। आप भी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे तो अब समय आ गया है कि आप भी इन तिथियों में अपना मांगलिक कार्य संपन्न कर सकते हैं।

और पढ़े  करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी न साफ हो सकी दिल्ली की हवा और न सुधरी यमुना की सेहत, कई सिफारिशें

 

 

शादी के लिए ये हैं सबसे शुभ तारीखें
अगर आप शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये रही वो लिस्ट जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। अप्रैल में शादी के लिए निम्न तारीखें विशेष रूप से शुभ मानी गई हैं। जिनमें 14 अप्रैल, 16 अप्रैल, 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 25 अप्रैल, 29 अप्रैल, 30 अप्रैल जैसी शुभ तारीखें शामिल हैं। ये सभी दिन धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ मुहूर्त माने गए हैं।

 

 

आप भी अभी से कर लें सारी प्लानिंग
खरमास के दौरान भले ही मांगलिक कार्य रुके रहे हों, लेकिन अब वक्त है दोबारा उत्सव मनाने का है। 14 अप्रैल से मांगलिक कार्यों की बहार लौटेगी, और एक बार फिर घर-आंगन में खुशियों की हलचल शुरू होगी। तो अगर आप अब तक तारीख तय नहीं कर पाए थे, तो 14 अप्रैल के बाद का कोई शुभ मुहूर्त पकड़ लीजिए, क्योंकि अब कोई रोक नहीं है और फिर से घर में खुशियां मनाने के लिए तैयार हो जाइए।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस को बुरी तरह मारा, पुलिसकर्मियों की आंखों में डाल दिया मिर्च पाउडर, ईंट-डंडों से किया हमला

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को बुरी तरह मारा। घटना 22…


    Spread the love

    पत्नी और 5 बेटियों को रोता छोड़ गए रमन: दो साथियों के साथ नहाने गए थे, यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

    Spread the love

    Spread the love अलीपुर के हिरणकी गांव स्थित यमुना नदी में दो साथियों के साथ नहाने गए 40 साल के रमण मुखिया की डूबने से मौत हो गई। शोर शराबा…


    Spread the love