अटल पेंशन योजना- केंद्र सरकार हर महीने दे रही है 5 हजार रुपये तक की पेंशन, जानें कैसे कर सकते है  आवेदन

 

 

र कोई चाहता है कि उसके आज से बेहतर उसका कल हो, क्योंकि जिस तरह से आज हम काम कर रहे हैं और पैसे कमा रहे हैं। शायद कल वैसा न हो और हमें पैसों की जरूरत हो। इसी से बचने के लिए लोग पैसे बचाते हैं, कोई बैंक खाते में पैसे रखता है तो कोई अलग-अलग जगहों पर पैसे निवेश करता है आदि। इसी तरह केंद्र सरकार भी एक योजना चलाती है जिसका नाम अटल पेंशन योजना है और आप इस योजना से जुड़कर हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना में कैसे आवेदन किया जा सकता है और इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं।

 

 

योजना को समझिए
  • इस अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलेगी
  • 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ने पर हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको 5 हजार रुपये महीना पेंशन मिलेगी

 

 

कौन पात्र है?
  • जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और 40 साल के बीच है
  • इसके लिए बैंक खाता होना अनिवार्य है
  • अगर आप इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं तो आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
और पढ़े  मानसून की चाल: देश में 14 फीसदी कम बारिश, पर जहां बरसा वहां आफत, जून से अगस्त तक कैसा रहा हाल?

 

योजना से जुड़ने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो पहले अपने बैंक जाएं
  • वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें
  • उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होती है

 

स्टेप 2
  • आपका फॉर्म बैंक अधिकारी ही भर देता है
  • इसके लिए आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकिरयां ली जाती हैं
  • इसके बाद आपसे प्लान चुनने को कहा जाता है जिसमें आप 1 हजार रुपये की पेंशन से लेकर 5 हजार रुपये महीने तक की पेंशन का प्लान चुन सकते हैं
  • फिर आपका बैंक खाता लिंक किया जाता है जिससे प्रीमियम कटता है और फिर आप इस योजना से जुड़ जाते हैं।
  • Related Posts

    आज कृष्ण जन्मोत्सव की धूम:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जानें पूजा मुहूर्त से लेकर लड्डू गोपाल के भोग तक सबकुछ

    4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है।…

    जन्माष्टमी: आज 5 घंटे बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर, क्यों भगवान जगन्नाथ निभाएंगे मां की भूमिका, क्या है परंपरा?

    ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार यानी आज करीब पांच घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार,…