उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर,आए 22 प्रस्ताव,कैबिनेट में आवास नीति को मंजूरी, बिजली उपभोक्ताओं को लेकर राज्य की धामी सरकार का बड़ा फैसला

Spread the love

 

 

राज्य सचिवालय में बुधवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 22 प्रस्ताव आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगी।

कैबिनेट बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी  का औपचारिक अनुमोदन कैबिनेट से मिला। कुछ सख्ती भी बढ़ाई गई। कई लोग परिवार के अलग-अलग नाम पर कनेक्शन ले रहे हैं। अगर ऐसा मामला आया तो दोगुना सब्सिडी का जुर्माना वसूल किया जाएगा। डीएम उच्च हिमालयी क्षेत्रों का नोटिफिकेशन जारी करेंगे।

ये बड़े फैसले 
उत्तराखंड आवास नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई।
ईडब्ल्यूएस को 3 लाख वार्षिक आय के बजाय 5 लाख किया गया।
एलआईजी के लिए 5-9 लाख सालाना आय जरूरी।
एलआईजी और लोअर मिडिल ग्रुप में भी आवास आवश्यकता पूरी करने को रियायतें दी गई
सेलिंग प्राइस तय किया गया
ईडब्ल्यूएस का आवास 9 लाख
एलआईजी का 14 लाख
एलएम आईजी के लिए 25 लाख होगा
स्टेट की सब्सिडी 1.5 लाख से 2 लाख की गई
स्टाम्प ड्यूटी आदि की छूट भी मिलेगी। प्रोजेक्ट बनने के बाद मिलेगा लाभ
बार्कली रो हाउसिंग का प्रोजेक्ट लगाने वालों के लिए पहली बार लाया गया है।


Spread the love
और पढ़े  किच्छा- बहेड़ी में छिपाकर रखे थे काटे गए 25 पेड़ों के गिल्टे,103 गिल्टे बरामद 
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love