संजय वन के पास तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी कार, 2 युवकों की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

 

उत्तराखंड के रुद्रपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी रोड पर संजय वन के पास एक तेज रफ्तार डस्टर कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। शशांक सुयाल(27) और विनोद तिवारी(38) निवासी आवास विकास हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

 

कार में सवार चार घायल कमल भट्ट, उमेश भट्ट, आशीष कुमार और अमन आर्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उमेश को हायर सेंटर रेफर किया गया।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: छह से अधिक ठिकानों पर दबिश के बाद भी नहीं मिला गिरधारी, कुछ करीबियों से की पूछताछ
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…