मनीष सिसोदिया: पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की जमानत याचिका पर होगी आज सुनवाई।

Spread the love

मनीष सिसोदिया: पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की जमानत याचिका पर होगी आज सुनवाई।

तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज सुनावाई होगी। इससे पहले कल ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी से पहले सीबीआई ने उन्हें कथित शराब घोटाले के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले यह कार्रवाई की है। वहीं गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के बाद अब ईडी ने सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी की टीम तिहाड़ जेल में औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी के लिए दस्तावेजी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद पांच दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें शनिवार (चार मार्च) को अदालत में पेश किया गया था, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने केंद्रीय एजेंसी को दो और दिनों के लिए अपनी रिमांड पर भेजा था। छह मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जबकि उनकी जमानत याचिका पर कल यानी शुक्रवार को सुनवाई होनी थी।


Spread the love
और पढ़े  संसद का बजट सत्र- लोकसभा 16 मार्च तक स्थगित, सदन में पेश हुआ ‘ट्रांसजेंडर अधिकार संशोधन विधेयक, 2026

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

Spread the love

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


Spread the love

डाक विभाग  की नई सेवाएं शुरू- अगले दिन डिलीवरी की गारंटी और देरी होने पर पैसे वापसी की सुविधा

Spread the love

Spread the loveकेंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की नई प्रीमियम सेवाओं की शुरुआत की है। इन सेवाओं के नाम ’24 स्पीड पोस्ट’, ’24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *