मनीष सिसोदिया: पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की जमानत याचिका पर होगी आज सुनवाई।

मनीष सिसोदिया: पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की जमानत याचिका पर होगी आज सुनवाई।

तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज सुनावाई होगी। इससे पहले कल ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी से पहले सीबीआई ने उन्हें कथित शराब घोटाले के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले यह कार्रवाई की है। वहीं गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के बाद अब ईडी ने सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी की टीम तिहाड़ जेल में औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी के लिए दस्तावेजी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद पांच दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें शनिवार (चार मार्च) को अदालत में पेश किया गया था, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने केंद्रीय एजेंसी को दो और दिनों के लिए अपनी रिमांड पर भेजा था। छह मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जबकि उनकी जमानत याचिका पर कल यानी शुक्रवार को सुनवाई होनी थी।

और पढ़े  दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

Related Posts

सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

दिल्ली की एसईएम कोर्ट ने सीजेपी के सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी है। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा यह फैसला पुलिस की मांग…

दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले में मंदिर मार्ग एसईएम को धमकी, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े जमानत मामले में मंदिर मार्ग के विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसईएम) को धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ…