ममता बनर्जी: फिर चोटिल हुईं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता , हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त फिसला पैर

ममता बनर्जी: फिर चोटिल हुईं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता , हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त फिसला पैर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गईं। दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। उन्हें फिलहाल आसनसोल ले जाया गया है। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए भागे। गिरने के कारण ममता को मामूली चोटें आईं है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी ममता कई बार चोटिल हो चुकी हैं। हाल ही में ममता को उनके आवास पर चोट लगी थी। परिसर में टहलने के दौरान वह गिर गई थी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे।

इससे पहले 2021 में चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में उन्हें कुछ लोगों ने धक्का दिया था, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया था।

  • Related Posts

    BJP पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी, अभी नहीं कोई गठबंधन, अकेले उतरने का इरादा

    पंजाब में भाजपा सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कल देर रात दिल्ली में पंजाब भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्टी ने अगले…

    Bihar-: रौशन आनंद ने जिला अदालत में दी जमानत अर्जी, खान सर को गिरफ्तारी से राहत, छात्रों में आक्रोश

    पटना के चर्चित खान सर कोचिंग हमला मामले में छात्रों में सिस्टम के खिलाफ नाराजगी है। एक तरफ जहां गिरफ्तार शिक्षक रौशन आनंद ने मजिस्ट्रेट कोर्ट से झटका लगने के…