पश्चिमबंगाल- कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने आईपीएस अफसर मनोज कुमार वर्मा,स्वास्थ्य विभाग में चार नई नियुक्ति

Spread the love

पश्चिमबंगाल- कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने आईपीएस अफसर मनोज कुमार वर्मा,स्वास्थ्य विभाग में चार नई नियुक्ति

पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से राजधानी कोलकाता में पुलिस कमिश्नर के पद पर आईपीएस अफसर मनोज कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। बता दें कि राज्य के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद से जूनियर डॉक्टर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से प्रस्तावित चार बैठकें विफल होने के बाद 16 सिंतबर की शाम पांचवी बैठक में कुछ मुद्दों पर सहमति बनने के बाद ये कार्रवाई की गई है। वहीं राज्य सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग में चार नई नियुक्तियां की गई है।

इन अहम पदों पर किए गए फेरबदल
गृह सचिव की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस जावेद शमीम को एडीजी कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है। आईपीएस त्रिपुरारी अथर्व को आर्थिक अपराध निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अभिषेक गुप्ता को ईएफआर सेकेंड बटालियन का कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। दीपक सरकार को उत्तरी मंडल कोलकाता का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

एसटीएफ के ADG बने विनित कुमार गोयल
आईपीएस अधिकारी ज्ञानवंत सिंह को खुफिया विभाग में एडीजी और आईजीपी के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस अधिकारी और कोलकाता के वर्तमान पुलिस आयुक्त विनित कुमार गोयल को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक राज्यपाल ने सभी नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी, अभी नहीं कोई गठबंधन, अकेले उतरने का इरादा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब में भाजपा सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कल देर रात दिल्ली में पंजाब भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्टी…


    Spread the love

    Bihar-: रौशन आनंद ने जिला अदालत में दी जमानत अर्जी, खान सर को गिरफ्तारी से राहत, छात्रों में आक्रोश

    Spread the love

    Spread the loveपटना के चर्चित खान सर कोचिंग हमला मामले में छात्रों में सिस्टम के खिलाफ नाराजगी है। एक तरफ जहां गिरफ्तार शिक्षक रौशन आनंद ने मजिस्ट्रेट कोर्ट से झटका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *