बड़ा हादसा:- चोईनाला में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त,4 लोगों की मौके पर हुई मौत।

Spread the love

बड़ा हादसा:- चोईनाला में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त,4 लोगों की मौके पर हुई मौत।

कुल्लू के पुलिस थाना आनी के अंतर्गत राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गयी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्मचन्द और सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल, निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल- प्रदेश में आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपडेट
  • Related Posts

    Himachal-: प्रदेश में झमाझम बारिश, अटल टनल में तीन फीट बर्फबारी, यहां सड़क पर आया नाले का मलबा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात का दौर जारी है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को लाहौल, कुल्लू, शिमला और किन्नौर की…


    Spread the love

    नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कभी उत्तर भारत के सबसे बड़े पशुधन मेलों में शुमार था। आज बदलते समय के साथ अपनी मूल पहचान खोता जा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *