समय-समय पर कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। जैसे- कभी आधार को लेकर तो कभी रेलवे कोई बदलाव करता है और इसी तरह बैंकिंग क्षेत्र में भी ग्राहकों के लिए कई बदलाव किए जाते हैं।
1 सितंबर से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं?
बोर्डिंग पास का नियम
- 1 सितंबर 2026 से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी
- अगर आप भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं, तो ये बदलाव लागू होगा
- यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे या फिर प्रिंटेड बोर्डिंग पास का इस्तेमाल भी कर पाएंगे
- इससे डिपार्चर की प्रक्रिया पहले से आसान हो सकेगी
दूध होगा महंगा
- अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो जान लें 1 सितंबर 2026 से यहां दूध महंगा हो जाएगा
- दरअसल, मुंबई में 1 सितंबर से डेयरी फार्म से सप्लाई होने वाले भैंस के ताजा दूध की थोक कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी
- मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने दूध की थोक कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है और ये नई कीमत 28 फरवरी 2027 तक जारी रहेगी
- हालांकि, ये बढ़ोतरी दूध की थोक कीमत में हुई है। इसलिए ये जरूरी नहीं है कि हर ग्राहक के लिए दूध की कीमत सीधे 9 रुपये प्रति लीटर ही बढ़ जाए
- खुदरा कीमत स्थानीय सप्लायर और दुकानदार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है
ITR की डेडलाइन में बदलाव होगा
- अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करते हैं, तो जान लें कि इसकी तारीख को लेकर बदलाव हो रहा है
- दरअसल, जिन टैक्सपेयर्स की बिजनेस या प्रोफेशन से आय है और जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है, उनके लिए Assessment Year 2026-27 का आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है
- ये डेडलाइन मुख्य रूप से पात्र टैक्सपेयर्स के ITR-3 और ITR-4 दाखिल करने से जुड़ी है
- अगर आप इस समय तक रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं, तो इन नियमों के तहत आप बिलेटेड ITR दाखिल कर सकते हैं
- साथ ही ध्यान रहे कि इसके लिए लेट फाइलिंग से जुड़े नियम और शुल्क लागू हो सकते हैं
LPG e-KYC की आखिरी तारीख
- अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ता हैं, तो आपको आज यानी 31 अगस्त तक ई-केवाईसी करवानी है
- अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो कल यानी 1 सितंबर से आपको मिलने वाले गैस सिलिंडर में आपको परेशानी हो सकती है
- आपको मिलने वाली सब्सिडी पर इसका असर पड़ सकता है
- हर महीने की पहली तारीख को ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस तक की कीमतें तय करती हैं
- ऐसे में 1 सितंबर से हो सकता है कि इनकी कीमतों में बदलाव हो
- हालांकि, ये कल यानी 1 सितंबर को पता चलेगा





