दिल्ली कैबिनेट से महिला सम्मान योजना को मिली मंजूरी 

Spread the love

 

हिला सम्मान योजना को दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। आज सुबह हुई दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले वित्त विभाग ने इस योजना पर आपत्ति जताई थी। अरविंद केजरीवाल ने इसे आप की सातवीं रेवड़ी बताया था।

इस योजना की घोषणा करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू कर दी गई है। महिलाओं के खाते में 1000 रुपये डाले जाएंगे। 2025 में सरकार बनने पर इसे 2100 रुपये कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद पैसा आना शुरू हो जाएगा। ये सम्मान महिलाओं का अधिकार है। केजरीवाल जो ठान लेता है वो करके रहता है। जो बोला वो करके दिखाया माताओं-बहनों को उनका हक मिलेगा।

इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 2000 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान भी किया गया था। इसके तहत आधी आबादी सशक्त होगी। आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया कि दिल्ली की महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रयासों से भगवान राम का आशीर्वाद सभी दिल्लीवालों को मिलेगा।

सरकार का मानना है कि इससे किताबों की जरूरत तो पूरी होगी ही, अगर वे पढ़ाई के लिए कोचिंग करना चाहती हैं तो इससे उन्हें राहत मिलेगी। इतना ही नहीं व्यक्तिगत खर्च के लिए भी उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी।

और पढ़े  फ्रांस से आए पर्यटकों ने काटे खेत में गेहूं, अलवर में किसान की मदद 

 

किसे मिलेगा योजना का लाभ

  • 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति महीना 1000 की राशि मिलेगी।
  • योजना के लिए योग्य वे महिला होंगी जो अभी सरकार की किसी पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं हैं।
  • सरकारी कर्मचारी नहीं है। इनकम टैक्स नहीं देती है।
  • स्कीम के लिए पात्र महिला को एक फॉर्म भरना होगा और सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा कि वह किसी सरकारी योजना का हिस्सा नहीं है, सरकारी कर्मचारी नहीं है और इनकम टैक्स पेयर नहीं है।
  • फॉर्म के साथ हर महिला को आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी।

Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love