Maharashtra New CM : एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री,फडणवीस बनेंगे डिप्टी सीएम, क्या रही वजह?

Spread the love

Maharashtra New CM : एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री,फडणवीस बनेंगे डिप्टी सीएम, क्या रही वजह?

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को राजनीतिक तस्वीर काफी साफ हो गई है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया। फडणवीस के इस एलान से पहले हर कोई कयास लगा रहा था कि वे ही मुख्यमंत्री पद ग्रहण करेंगे और उपमुख्यमंत्री पद एकनाथ शिंदे को सौंपेंगे। हालांकि, भाजपा शिंदे को ही राज्य का सीएम पद सौंपना तय कर चुकी है। इस बीच हम आपको वह वजह भी बता रहे हैं, जिसके चलते भाजपा ने बागी विधायकों के गुट को समर्थन देते हुए एकनाथ शिंदे को शीर्ष पद सौंपने का फैसला किया।

क्यों भाजपा ने मुख्यमंत्री पद शिंदे को सौंपा?
2019 के चुनाव के बाद जब भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सरकार बनाने का दावा नहीं कर सकी तो पार्टी ने राकांपा से बगावत करने वाले अजीत पवार को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया। हालांकि, भाजपा की यह तरकीब फेल हो गई थी। ऐसे में इस बार पहले से ही एकनाथ शिंदे के हाथ में पूरी लगाम दिखाई दी। भाजपा भी लंबे समय तक सत्ता से बाहर रही है, इसलिए पद पर उसका दावा कमजोर रहा है।

चूंकि एकनाथ शिंदे जानते थे कि सरकार बनाने की चाभी उनके पास थी। इसलिए भाजपा ने भी उनसे ज्यादा तोलमोल नहीं किया। इतना ही नहीं खुद भाजपा ऑपरेशन लोटस के जरिए इस सरकार को गिराने का कलंक अपने सिर नहीं लेना चाहती थी। फडणवीस का मत रहा है कि भाजपा अगर खुद चुनाव जीतकर आती तो ही वे सीएम बनते। ऐसे में शिंदे गुट का पलड़ा भारी रहने की वजह से उद्धव ने यह पद शिंदो को सौंप दिया।

और पढ़े  Attack: स्वीडन के स्कूल में तलवार से हमला, तीन घायल,2 किशोर गंभीर, पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *