महाराष्ट्र: बीड में भीषण सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर तुलजापुर जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा माजलगांव तालुका में शिंदेवाड़ी फाटा के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। देवी तुलजा भवानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर तुलजापुर जा रही एक कार राज्य परिवहन की बस से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
बीड सड़क हादसा कैसे हुआ?
जानकारी के अनुसार, माजलगांव का एक परिवार कार से तुलजापुर जा रहा था। इसी दौरान शिंदेवाड़ी जंक्शन के पास एक कार और बस की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटनास्थल पर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इसी बीच, शिंदेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इस दुर्घटना से नाराज होकर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिंदेवाड़ी जंक्शन के पास सड़क पर बने जंप के कारण बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इस स्थान पर सुरक्षा उपाय करने की भी मांग की।

माजलगांव दुर्घटना में मारे गए लोगों के नाम

  • ओंकार महादेव गिरी, उम्र – 24
  • गजानन महादेव नामदास, उम्र-38
  • मौली गजानन नामदास, उम्र-11
  • सोमनाथ बाडे, आयु – 23
  • अनिल आचार्य, आयु – 40
और पढ़े  महाराष्ट्र: जलगांव में कंटेनर ट्रक से टकराई कार, तीन चचेरे भाइयों की मौत, परिजन ने क्या बताया, कैसे हुआ हादसा?

हर साल 50 से 70 हादसाजनित मौतों का दावा
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक साल में इस राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में लगभग 50 से 70 लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को समय-समय पर शिकायतें देने के बावजूद इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं और निर्दोष नागरिकों की मौत के कारण ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण संबंधित प्रशासन से सड़क के ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: जलगांव में कंटेनर ट्रक से टकराई कार, तीन चचेरे भाइयों की मौत, परिजन ने क्या बताया, कैसे हुआ हादसा?

    महाराष्ट्र के जलगांव में बंभोरी पुल के पास एक कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को जलगांव…

    टाइगर पर फायरिंग: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विपक्ष ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के प्रयास के बाद विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा है। कई नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कानून-व्यवस्था संभालने में अक्षम…