महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: नागपुर में फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों का शपथ ग्रहण जारी,देर शाम मंत्रियों के विभागों का भी हो सकता है बंटवारा 

Spread the love

 

हाराष्ट्र में महायुति की सरकार का नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 1991 में भी नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण के बाद देर शाम मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा।

 

भाजपा के ये विधायक बने मंत्री
सबसे पहले भाजपा से विधायक और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंत्री पद की शपथ ली है। उनके बाद शिरडी विधानसभा से भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने के क्रम में कोथरुड विधानसभा से भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल ने चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। पांचवें नंबर पर भाजपा के विधायक गिरीश महाजन ने मंत्री पद की शपथ ली है। गिरीश महाजन जामनेर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। सातवें नंबर पर भाजपा विधायक गणेश नाइक ने मंत्री पद की शपथ ली है। 11वें नंबर पर भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। 13वें नंबर पर भाजपा विधायक जयकुमार रावल ने मंत्री पद की शपथ ली है। जयकुमार रावल शिंदखेड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं। 14वें नंबर पर भाजपा की पंकजा मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली है। 15वें नंबर पर भाजपा के अतुल सावे ने मंत्री पद की शपथ ली है। अतुल सावे औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट से विधायक हैं। 16वें नंबर पर भाजपा विधायक अशोक उइके ने मंत्री पद की शपथ ली है। अशोक उइके रालेगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं।

 

एनसीपी (अजित) कोटे के ये विधायक बने मंत्री
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के दौरान मंत्रियों के शपथ लेने के क्रम में तीसरे नंबर पर एनसीपी के हसन मुश्रिफ ने मंत्री पद की शपथ ली है। हसन मुश्रिफ कागल विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। दसवें नंबर पर एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है।

शिवसेना कोटे से इन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह
राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में छठवें नंबर पर शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल ने शपथ ली है। गुलाबराव पाटिल जलगांव ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। आठवें नंबर पर शिवसेना विधायक दादा भुसे ने मंत्री पद की शपथ ली है। दादा भुसे मालेगांव बाहरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। नौवें नंबर पर शिवसेना विधायक संजय राठौड़ ने मंत्री पद की शपथ ली है। संजय राठौड़ दिग्रस विधानसभा सीट से विधायक हैं। 12वें नंबर पर शिवसेना विधायक उदय सामंत ने मंत्री पद की शपथ ली है। उदय सामंत रत्नागिरी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

और पढ़े  भारत के सबसे अमीर मंदिर- 9 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति, तिरुपति की दौलत कई देशों की GDP से ज्यादा

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love