महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: नागपुर में फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों का शपथ ग्रहण जारी,देर शाम मंत्रियों के विभागों का भी हो सकता है बंटवारा 

 

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार का नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 1991 में भी नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण के बाद देर शाम मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा।

 

भाजपा के ये विधायक बने मंत्री
सबसे पहले भाजपा से विधायक और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंत्री पद की शपथ ली है। उनके बाद शिरडी विधानसभा से भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने के क्रम में कोथरुड विधानसभा से भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल ने चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। पांचवें नंबर पर भाजपा के विधायक गिरीश महाजन ने मंत्री पद की शपथ ली है। गिरीश महाजन जामनेर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। सातवें नंबर पर भाजपा विधायक गणेश नाइक ने मंत्री पद की शपथ ली है। 11वें नंबर पर भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। 13वें नंबर पर भाजपा विधायक जयकुमार रावल ने मंत्री पद की शपथ ली है। जयकुमार रावल शिंदखेड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं। 14वें नंबर पर भाजपा की पंकजा मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली है। 15वें नंबर पर भाजपा के अतुल सावे ने मंत्री पद की शपथ ली है। अतुल सावे औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट से विधायक हैं। 16वें नंबर पर भाजपा विधायक अशोक उइके ने मंत्री पद की शपथ ली है। अशोक उइके रालेगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं।

 

एनसीपी (अजित) कोटे के ये विधायक बने मंत्री
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के दौरान मंत्रियों के शपथ लेने के क्रम में तीसरे नंबर पर एनसीपी के हसन मुश्रिफ ने मंत्री पद की शपथ ली है। हसन मुश्रिफ कागल विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। दसवें नंबर पर एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है।

शिवसेना कोटे से इन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह
राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में छठवें नंबर पर शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल ने शपथ ली है। गुलाबराव पाटिल जलगांव ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। आठवें नंबर पर शिवसेना विधायक दादा भुसे ने मंत्री पद की शपथ ली है। दादा भुसे मालेगांव बाहरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। नौवें नंबर पर शिवसेना विधायक संजय राठौड़ ने मंत्री पद की शपथ ली है। संजय राठौड़ दिग्रस विधानसभा सीट से विधायक हैं। 12वें नंबर पर शिवसेना विधायक उदय सामंत ने मंत्री पद की शपथ ली है। उदय सामंत रत्नागिरी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

और पढ़े  ज्ञानेश कुमार ने दिया था भाजपा में शामिल होने का ऑफर: केरलम के पूर्व मुख्य सचिव का दावा, कौन हैं जिजी थॉमसन?
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…