इसरो की नजर से महाकुंभ: इसरो ने महाकुंभ टेंट सिटी की जारी कीं तस्वीरें, वेबसाइट पर भी साझाा किया चित्र

Spread the love

 

हाकुंभ नगर प्रयागराज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को महाकुंभ टेंट सिटी की पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरें महाकुंभ की भव्यता की झलक दिखाती हैं। इसमें दुनिया भर से करोड़ों लोग संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। महाकुंभ, हर 12 साल में आयोजित होने वाला एक बड़ा धार्मिक आयोजन है, जो 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हुआ और 26 फरवरी (45 दिनों) तक चलेगा। अब तक आठ करोड़ से अधिक तीर्थयात्री संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

इसरो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ईओएस-04 (आरआईसैट-1ए) ”सी” बैंड माइक्रोवेव उपग्रह से ली गईं तस्वीरों में प्रयागराज संगम और गंगा नदी के जूम किए गए हिस्से को दिखाया गया है। तीन अलग-अलग तिथियों पर ली गई छवियों में इस ऐतिहासिक स्थल के निर्माण को दिखाया गया है। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनएसआरसी) की वेबसाइट पर त्रिवेणी संगम की तस्वीरें भी साझा की गईं हैं। इसमें अस्थायी पंटून पुल, प्रयागराज में भारत के आकार का शिवालय पार्क का निर्माण भी दिखाया गया है, जो 12 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  मथुरा- ईद पर में बवाल: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या का आरोप, हाईवे पर पथराव, एसडीएम और पुलिस की गाड़ी तोड़ी
  • Related Posts

    UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी…


    Spread the love

    लखनऊ स्टेशन पर अवैध खानपान विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the love आज यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के अंतर्गत लखनऊ स्टेशन पर सघन जांच की…


    Spread the love