महाकुंभ 2025: आपके लिए जरूरी खबर… मेले में सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री पर लगी रोक; इस दिन तक सभी वाहन पास निष्प्रभावी

Spread the love

मौनी अमावस्या को देखते हुए रविवार से प्रशासनिक वाहनों को छोड़कर मेले में सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से लिया गया है, जो मौनी अमावस्या तक लागू रहेगा।

यह निर्णय सुगम यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। ताकि उन्हें मेला क्षेत्र में चलने में किसी तरह की समस्या न होने पाए। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यही वजह है कि मुख्य स्नान से तीन दिन पहले से ही मेले में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

बाहरी गाड़ियों को मेले में प्रवेश करने के लिए यहां पार्क करना होगा वाहन

    • जौनपुर मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सहसों से गारापुर होते हुए चीनी मिल पार्किंग झुंसी व पूरेसूरदास पार्किंग गारापुर रोड पर पार्क कराए जाएंगे।
    • वाराणसी से आने वाले श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में आने के लिए कनिहार रेलवे अंडर ब्रीज से शिवपुर उस्तापुर पार्किंग, पटेल बाग, कान्हा मोटर्स पार्किंग पर पार्क कराए जाएंगे।
  • मिर्जापुर मार्ग से देवरख उपरहार व सरस्वती हाईटेक पार्किंग तक आने की अनुमति रहेगी।
  • रीवा मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट व नव प्रयागम पार्किंग एरिया में पार्क होंगे।
  • कानपुर, लखनऊ और प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नवाबगंज, मलाक हरहर, सिक्स लेन होते हुए बेली कछार व बेला कछार एक या दो में पार्क होंगे।
  • कौशाम्बी मार्ग से आने वाले आम जनमानस नेहरु पार्क व एयरफोर्स मैदान पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
और पढ़े  पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

शहरी निवासी यहां कर सकेंगे अपने वाहन पार्क

  • शहरी क्षेत्र के निवासी मेला क्षेत्र में अपने वाहन हेलीपैड पार्किंग, 17 नंबर पार्किंग व काली एक्सटेंशन पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।
  • पुराने शहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन ईसीसी डिग्री कॉलेज पार्किंग व जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में पार्क होंगे।
  • एमजी मार्ग से आने वाले श्रद्धालु सीएमपी डिग्री कॉलेज व केपी ग्राउंड पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
  • शहरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु कर्नलगंज इंटर कॉलेज व मुस्लिम हॉस्टल ग्राउंड में वाहन पार्क कर सकेंगे।
  • शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु हाशिमपुर बक्शी बांध होते हुए बघाड़ा पार्किंग, आईईआरटी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
  • शिवकुटी वाले श्रद्धालुओं के वाहन अपट्रॉन चौराहा होते हुए गंगेश्वर महादेव पार्किंग में पार्क होंगे।
  • वीवी के मजार से आईईआरटी ग्राउंड पार्किंग की तरफ मेला क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए आईईआरटी रेलवे ओवर ब्रिज से पारकर बघाड़ा पार्किंग और आईईआरटी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
  • बालसन चौराहे से मेला क्षेत्र में जाने वाले श्रद्धालु हाशिमपुर पुल से बक्शी बांध उतरकर सीवेज प्लांट से नीचे उतरकर बघाड़ा पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे।
  • सरस्वती पार्किंग, नेहरू पार्किंग, बेला, बेली कछार से शटल बसों का संचालन मेला क्षेत्र में होगा।

मौनी अमावस्या पर चलेंगी आठ हजार बसें, 150 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या को लेकर रेलवे और यूपी परिवहन निगम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अमृत स्नान पर जहां निगम आठ हजार बसों का संचालन करेगा, वहीं रेलवे 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

और पढ़े  UP-बिहार से पकड़े गए देश के 9 गद्दार- सैन्य ठिकानों की बनाते थे वीडियो, ऐसे मिलते थे 500 से लेकर 5000 रुपये

रेलवे प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, प्रयाग, रामबाग से स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। वहीं, यूपी रोडवेज के रिकॉर्ड आठ हजार बसों में से सात हजार की आवाजाही प्रदेश के सभी जिलों में होगी। एक हजार बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। जरूरत के हिसाब से उनका इस्तेमाल होगा।

शुक्रवार को डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने बताया कि प्रयागराज में तीन जोनल रेलवे के आठ स्टेशनों से 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रूटीन की ट्रेनों को शामिल कर लिया जाए तो यह संख्या 400 के पार होगी।

डीआरएम ने बताया कि 13 जनवरी से 23 जनवरी तक 950 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। बताया कि मकर संक्रांति पर रेलवे ने ऑन-डिमांड 134 ट्रेनों का संचालन किया है।मौनी अमावस्या के लिए इस बार अधिक ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसी वजह से अलग-अलग तिथि में लंबी दूरी की कुल 58 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। प्रयागराज आने वाली 28 ट्रेनें छिवकी रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट की गई हैं।

शहर के सभी चौराहों पर होगा एनाउंसमेंट
मौनी अमावस्या पर एनाउंसमेंट के जरिये मेला क्षेत्र के श्रद्धालुओं को स्टेशन से रूट वार ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रशासन की मदद से चौराहों पर एनाउंसमेंट किया जाएगा। महाकुंभ से जुड़े सभी रेलवे स्टेशनों पर इस व्यवस्था का पालन होगा ताकि भीड़ का समान वितरण हो सके।

13 दिन में 13.20 लाख यात्रियों ने किया सफर
महाकुंभ में 11 जनवरी से 23 जनवरी के मध्य अब तक 13.20 यात्रियों ने सफर किया। यह आंकड़े प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज एवं नैनी स्टेशन से अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के हैं। इस अवधि में रेलवे प्रशासन को 71.28 करोड़ रुपये की आय हुई। सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि 2019 कुंभ के दौरान इस अवधि में 6.48 लाख यात्रियों ने सफर किया था। तब रेलवे को 21.88 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
और पढ़े  LPG: गैस किल्लत के बीच राहत भरी खबर, जिन घरों में शादियां, उन्हें मिलेंगे कॉमर्शियल सिलिंडर

सूबेदारगंज स्टेशन के आसपास खड़ी होंगी 150 बसें
मौनी अमावस्या पर अगर सूबेेदारगंज स्टेशन पर भीड़ बढ़ती है तो यात्री सुविधा के मद्देनजर स्टेशन के आसपास 150 बसों का इंतजाम रहेगा। सूबेदारगंज प्लेटफॉर्म छह की तरफ 30 बसें, प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ 40 बसें और डीएफसी ग्राउंड पर 80 बसें इमरजेंसी प्लान के तहत खड़ी रहेंगी।

Spread the love
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर…


    Spread the love

    Cylinder Blast- गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveवाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई।…


    Spread the love