अयोध्या: महाकुंभ के कारण रामनगरी में उमड़ा जनसैलाब, भारी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु

 

महाकुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के कारण अयोध्या में भी भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महाकुंभ जाने वाले और वापस लौटने वाले श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं जिससे कि भीड़ बढ़ रही है। नगर में दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा है। प्रयागराज से कुंभ स्नान करने के बाद श्रद्धालु अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं। जो कुंभ में जा रहे हैं वो भी अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं इस तरह से दोनों तरह की भीड़ यहां है।

आज लाखों की संख्या में लोग यहां आए हुए हैं। अयोध्या को सुगम दर्शन के लिए जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक का डायवर्जन किया गया है। बैरिकेड लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। भीड़ बढ़ने पर बैरिकेड लगा कर रोका जा रहा है।

महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भारी भीड़ की मौजूदगी बनी रहेगी।
और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…