महाकुंभ 2025- फाफामऊ में लगा भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार, महामंडलेश्वर से लेकर न्यायाधीश तक फंसे जाम में 

 

महामंडलेश्वर से लेकर न्यायाधीश तक के वाहन फाफामऊ में भीषण जाम में फंसे

महाकुंभ में पुलिस से नोकझोंक

प्रयागराज के फाफामऊ में भीषण जाम लगा। पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़ते कुछ गाड़ियां संगम की ओर रवाना हुईं। दोपहर दो बजे पुलिस से नोकझोंक हुई।

 

 

बछरावां से टोल प्लाजा तक जाम ही जाम, 10 किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में तय

यूपी के रायबरेली में आजकल लखनऊ-प्रयागराज एनएच हाईवे पर बछरावां से टोल प्लाजा तक दिन भर जाम लग रहा है। भारी संख्या में प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इस कारण बछरावां से टोल प्लाजा तक शनिवार सुबह 5 बजे से ही करीब 10 किलोमीटर की दूरी में जाम की स्थिति रही।राहगीर सुनील सचिन प्रकाश जीतू का कहना था कि वह लोग शनिवार सुबह टोल प्लाजा से शुरू हुए जाम में बछरावां तक आने में उनका ढाई घंटे का समय लग गया। यह सभी भीड़ भारी संख्या में निजी वाहनों से महाकुंभ स्नान के लिए जा रही है वह लोग भी महाकुंभ ही जा रहे हैं। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि महाकुंभ में शाही स्नान के लिए लोग निजी वाहनों से प्रयागराज जा रहे हैं। जिस लिए टोल टैक्स से बछरावां तक का जाम की स्थिति है।

 

संगम में माइक से लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है। संगम घाट पर भीड़ का दबाव बढ़ रहा है।

महाकुंभ 2025- फाफामऊ में लगा भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार, महामंडलेश्वर से लेकर न्यायाधीश तक फंसे जाम में 

महाकुंभ में संगम में स्नान करने पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु

महाकुंभ 2025- फाफामऊ में लगा भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार, महामंडलेश्वर से लेकर न्यायाधीश तक फंसे जाम में 

पुलिस कर रही अलर्ट

नगवासु की मंदिर की ओर से भारी संख्या में श्रद्धालु सेक्टर 18, 19 की तरफ बढ़ रहे हैं। पीपा पुल संख्या 13 पर पुलिस चौकी की पुलिस लगातार चेतावनी दे रही है कि घाट पर भीड़ बढ़ रही है। इसलिए स्नान कर तुरंत लौट जाएं।

महाकुंभ के चलते प्रयागराज में लग रहा है हर दिन जाम

महाकुंभ में 2025 में श्रद्धालुओं का जन सैलाब लगातार बढ़ रहा है । दिन निकलते ही शहर जाम की समस्या से जूझने लगता है। झूसी में शास्त्री ब्रिज की तरफ से बैरिकेडिंग की गई है। जिन श्रद्धालुओं को सेक्टर 18-19 में जाना है। उन्हें भी पूरा शास्त्री ब्रिज पार करके जाना पड़ रहा है। श्रद्धालु पैदल ही शास्त्री ब्रिज को पार कर मेला परिसर में पहुंच रहे हैं। यहां दो किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में तय हो रहा है। जिसके चलते व्हीकल कई घंटे फंसे रहते हैं।

  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…