महाभारत फेम अभिनेता पंकज धीर का हुआ निधन, ‘अर्जुन’ का किरदार निभाने वाले फिरोज बोले- एक अच्छे दोस्त को खो दिया

 

बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। अमर उजाला से इस खबर की पुष्टि ‘महाभारत’ में ही अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने की। पंकज का निधन बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे हुआ, हालांकि इसकी वजह अभी साफ नहीं है। फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा।

दोस्त ने दी जानकारी
इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में है। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूँ और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे… फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता।’

कैंसर के चलते हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हुआ। कुछ समय पहले उन्होंने कैंसर को हराया था लेकिन कुछ समय के बाद उनका कैंसर फिर से लौट आया। वो पिछले काफी समय से इसी के चलते बीमार चल रहे थे।

किस्मत ने बना दिया महाभारत का ‘कर्ण’
एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने उस दिलचस्प किस्से को याद किया था जब उन्हें अर्जुन के किरदार के लिए सिलेक्ट किया गया था। उस समय लेखकों और पैनल के सदस्यों रही मासूम रजा, भृंग तुपकरी और पंडित नरेंद्र शर्मा ने एकमत से कहा था कि वह अर्जुन के किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन भी कर दिया था। लेकिन तभी चोपड़ा साहब ने कहा कि अर्जुन के रूप में उन्हें बृहन्नला (अर्जुन का नपुंसक अवतार) की भूमिका भी निभानी होगी, जिसके लिए मूंछें हटानी जरूरी हैं।

और पढ़े  मन की बात का 138वां एपिसोड- PM मोदी- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी

पंकज धीर ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका चेहरा मूंछों के साथ ही संतुलित दिखता है, और बिना मूंछ के उनका लुक बदल जाएगा। बी.आर. चोपड़ा ने नाराज होकर उनसे कहा, ‘क्या आप वाकई एक्टर हैं? इतनी बड़ी भूमिका सिर्फ मूंछ के कारण छोड़ रहे हैं?’ और इसी के साथ उन्होंने पंकज को अपने ऑफिस से बाहर जाने के लिए कह दिया।

  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…