मध्यप्रदेश- मुख्यमंत्री मोहन यादव अशोकनगर में हादसे का शिकार, मीडिया से कर रहे थे बात तभी टूट गईं सीढ़ियां

Spread the love

 

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रंगपंचमी के अवसर पर बुधवार को अशोकनगर स्थित मां जानकी धाम करीला पहुंचे, यहां मीडिया से बातचीत के दौरान सीढ़ी टूट गई। जिस पर खड़े सीएम और अन्य लोग अचानक लडखड़ा गए। वहां पर मौके पर मौजूद कार्यकर्ता और अधिकारियों ने सीएम को संभाला।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने माता जानकी के दर्शन किए। इसके बाद दर्शन करने के लिए रेलिंग से निकल रहे श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान सीएम सीढ़ीयों से उतर कर जा रहे थे। तभी वह नीचे पहुंचकर मीडिया से चर्चा करने लगे। इस दौरान अचानक से सीढ़ियां टूट गईं। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। सीढ़ियों पर अधिक लोग खड़े थे, अधिक वजन होने से यह हादसा हुआ।

इसके बाद करीला मंदिर के सामने बने मंच पर सभी लोग पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीएम के सामने माता जानकी धाम को करीला लोक बनाने, यहां बड़ी होटल खुलवाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की मांग रखी। साथ ही करीला मंदिर क्षेत्र में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग की। सीएम ने भी अपने संबोधन में व्यवस्थाएं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेले के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जो दे दिए गए। इसके बाद सीएम डॉ. यादव ने करीला मेले के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

बता दें कि धाम में रंगपंचमी पर तीन दिवसीय मेला चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करीला पहुंचे। वह माता जानकी के दर्शन और पूजन कर सभा को संबोधित कर रहे थे। करीला धाम स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कमिश्नर मनोज कुमार खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने किया। वह कार्यक्रम में एक घंटे तक रुकने के बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए थे।

और पढ़े  Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

Spread the love
  • Related Posts

    Accident- एमपी के मंडला में बड़ा हादसा, पुल से बाइक नीचे गिरी, 4 लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मंडला जिले में जर्जर पुल से मोटरसाइकिल गिरने के कारण चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शनिवार…


    Spread the love

    Today Weather: मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 4 दिन की बारिश के बाद अब चढ़ेगा पारा,तेज गर्मी  झुलसाएगी 

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने पिछले 4 दिनों में जबरदस्त करवट ली है। एक तरफ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने 45 जिलों को प्रभावित किया, तो अब सिस्टम हटते ही…


    Spread the love