मैडम चला रही थी ठगी का ऑफिस: नौकरी दिलाने के नाम पर 250 से ज्यादा युवाओं को बनाया शिकार

Spread the love

रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं की मजबूरी को कमाई का जरिया बना चुके एक गिरोह का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले इस अवैध कॉल सेंटर से मास्टरमाइंड समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार रात को अट्टा मार्केट स्थित एक कार्यालय से मास्टरमाइंड श्वेता सिंह उर्फ प्रिया समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों पर विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पंजीकरण, प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह अब तक 250 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्वेता सिंह उर्फ प्रिया, नीजू यादव, कीर्ति सिंह उर्फ मीरा, पूजा, रूपेश कुमार और आमीर राणा के रूप में हुई है।
पर्चे चस्पा कर देते थे विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन सेक्टर-27 स्थित एक कार्यालय से किया जा रहा था। आरोपी सबसे पहले जस्ट डायल जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नौकरी उपलब्ध कराने के विज्ञापन डालते थे। इसके अलावा नोएडा के मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्चे चिपकाकर और बांटकर बेरोजगार युवाओं तक पहुंच बनाते थे।

विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले अभ्यर्थियों को कॉल सेंटर बुलाया जाता था, जहां उन्हें नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया जाता था। आरोपी उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन फीस, इंटरव्यू शुल्क, फाइल चार्ज, यूनिफॉर्म और मेडिकल जांच के नाम पर अलग-अलग रकम जमा कराते थे। भुगतान के बाद उन्हें आश्वासन दिया जाता कि कुछ ही दिनों में नियुक्ति पत्र मिल जाएगा, लेकिन न नौकरी मिलती थी और न ही जमा की गई रकम वापस की जाती थी।

और पढ़े  दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

कई पीड़ितों की शिकायत के बाद साइबर टीम ने जांच शुरू की और वादी की सूचना पर छापा मारकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन, 11 फीस बुक, चार रसीद बुक, 22 प्रचार-प्रसार के पंपलेट और 20 अभ्यर्थियों के भरे हुए आवेदन पत्र बरामद किए हैं।

बरामद दस्तावेजों और मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह कितने समय से सक्रिय था और ठगी की रकम किन खातों में भेजी जाती थी। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब डेढ़ साल से यहां अवैध कॉल सेंटर चला रहे थे।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love