मैक्रों का भारत दौरा,PM करेंगे मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता, राफेल विमान सौदे समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Spread the love

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों मंगलवार को भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंचे। उनकी यह यात्रा 19 फरवरी तक चलेगी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति और प्रथम महिला का मुंबई के हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया।

 

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर लिखा, फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का हार्दिक स्वागत। मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा भारत-फ्रांस की सक्रिय रणनीतिक साझेदारी को और गति देगी। पीएम मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है।

 

यूएन में सुधार, भारत  की स्थायी सदस्यता जैसे वैश्विक मुद्दों पर जोर
रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी भारत और फ्रांस का तालमेल अहम माना जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के सवाल पर फ्रांस परंपरागत रूप से भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता रहा है।

विश्लेषकों के मुताबिक यह यात्रा रक्षा-तकनीक, औद्योगिक सहयोग और वैश्विक सामरिक संतुलन के व्यापक एजेंडे को आगे बढ़ाने का अवसर है। राष्ट्रपति मैक्रों की इस यात्रा और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की पैनी नजर बनी है।

वार्ता के अन्य मुद्दे
पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संयुक्त नौसैनिक अभ्यास व खुफिया साझेदारी, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दे केंद्र में रहने की उम्मीद है। दोनों देशों ने हाल के वर्षों में अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से आगे बढ़ाकर व्यापक वैश्विक साझेदारी का रूप दिया है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट: तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमले,अमेरिका ने अब तक 3000 ठिकानों पर बरपाया कहर

प्रौद्योगिकी व नवाचार: राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त रूप से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार फोरम के तहत नवाचार, स्टार्ट-अप सहयोग, उच्च शिक्षा और अनुसंधान में संयुक्त परियोजनाओं पर ठोस फैसले भी सकते हैं।

114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा होगा आकर्षण का केंद्र: मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से हाल ही में मंजूरी मिली है। दोनों नेता संयुक्त रूप से कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस की एच125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (एलयूएच) की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

यातायात संभालने के लिए खास इंतजाम
इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के मुंबई में होने वाले कार्यक्रम से पहले यातायात (ट्रैफिक) पुलिस ने मार्ग बदलने और अन्य व्यवस्थाएं करने का फैसला लिया है।  आज करीब शाम करीब सवा तीन बजे मैक्रों और मोदी मुंबई स्थित लोकभवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बाद में सवा पांच बजे दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष (आईएफवीआई) 2026 का शुभारंभ करेंगे और दोनों देशों के व्यापार जगत की हस्तियों, स्टार्ट-अप्स, शोधकर्ताओं और अन्य नवप्रवर्तकों को संबोधित करेंगे।

कौन से मार्ग खुले और बंद रहेंगे?
आईएफवीआई के कार्यक्रम के दौरान यातायात को संभालने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दक्षिण मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होगा। यातायात पुलिस के मुताबिक, वीवीआईपी आवाजाही के कारण छ्त्रपति शिवाजी महाराज मार्ग, पी रामचंदानी मार्ग, बीके बोम बेहरम मार्ग और महाकवि भूषण मार्ग के जैसे आसपास के मार्गों पर दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक से आगे का हिस्सा सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। केवल आपातकालीन वाहनों को दोनों दिशाओं में आने-जाने की अनुमति होगी।

और पढ़े  फिटनेस यूट्यूबर जेफ निपर्ड की मंगेतर का 36 साल की उम्र में निधन,मौत का कारण नहीं आया सामने

अधिकारियों ने कहा कि वाहन वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं, जो रीगल जंक्शन से शुरू होकर शहीद भगत सिंह मार्ग, महाकवि भूषण रोड और बोमन बेहराम रोड से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचता है। जोखिम अल्वा चौक से एडम स्ट्रीट जंक्शन तक का हिस्सा सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा, केवल आपातकालीन वाहनों को अनुमति होगी। वाहन अल्वा चौक से रेडियो क्लब तक पी रामचंदानी मार्ग से हाजी नियाज आजमी रोड और जगन्नाथ पलाव चौक (भीड़ भजन मंदिर) होते हुए दाईं ओर मुड़कर शहीद भगत सिंह मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक और महाकवि भूषण मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

एडम स्ट्रीट और पी रामचंदानी मार्ग पर टैक्सी स्टैंड और बेस्ट बस स्टॉप बंद रहेंगे। नाथालाल पारिख रोड, जगन्नाथ भोसले रोड, कैप्टन प्रकाश पेटे रोड, रामभाऊ सालगोंकर रोड, शाहिद भगत सिंह रोड और बी के बोमन बेहराम रोड पर कोई पार्किंग नहीं होगी। होटल ताज के पीछे का रास्ता, रावबहादुर देसाई चौक से होटल डिप्लोमैट तक, नो-पार्किंग क्षेत्र रहेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म नहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- नहीं है घबराने की जरूरत 

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की सप्लाई को लेकर सरकार ने बड़ी राहत भरी जानकारी दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय…


    Spread the love

    गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए बदल गया समय, इस नंबर पर करें कॉल, नोट कर लें ये टाइम

    Spread the love

    Spread the loveगैस सिलिंडर की बुकिंग करानी है तो सुबह पांच बजे जागें, क्योंकि सुबह 5 से 7 और रात में 8 से 12 बजे तक ही फोन से बुकिंग…


    Spread the love