लखनऊ अग्निकांड: अपने को खो चुका भुवन कुछ भी नहीं कह सका, परिवार में मातम

Spread the love

राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। केजीएमयू की ओर से 15 मौतों की पुष्टि की गई है। मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। पढ़ें…

 

 

अपने को खो चुका भुवन कुछ भी नहीं कह सका

अलीगंज अग्निकांड में घायल भुवन श्रीवास्तव को अपने दर्द से ज्यादा ममेरे भाई की मौत का सदमा लगा है। डालीगंज में रहने वाले भुवन और सीतापुर के बिसवां के कैथी टोला निवासी आदित्य पुत्र आलोक घटना के समय कोचिंग सेंटर में ही थे। हादसे में आदित्य की मौत हो गई, भुवन गंभीर घायल हो गए थे। मंगलवार को भुवन अपने भाई के साथ बिसवां पहुंचे। जहां उनके मुंह से शब्द नहीं सिर्फ आंसू ही निकल रहे थे। लोगों ने उनसे घटना के बारे पूछने का काफी प्रयास किया, लेकिन भुवन ने सिर हिलाकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उधर, आदित्य के परिवार में मातम छाया है।

 

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जेल जाएंगे

लखनऊ अग्निकांड पर यूपी के संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में बिल्डिंग के मालिक और बिल्डिंग में चल रहे प्रतिष्ठान के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और जेल भेजा जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विवेचना में पुलिस टीम हर पक्ष की जांच कर रही है। तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं। विवेचना में जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ अग्निकांड के बाद आज अलीगंज में दुकानें बंद

लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद मंगलवार को अलीगंज इलाके में दुकान बंद है और इन दुकानों के ऊपर लोग भी रहते हैं। यह तस्वीर है बेलीगारद चौराहे से सेक्टर क्यू चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग की।

और पढ़े  अयोध्या- मंदिर की व्यवस्था का अधिकार भगवान के प्रति निष्ठावान और मंदिर की परंपराओं से जुड़े लोगों के पास होना चाहिए- आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Weather- कल से पूरे UP में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बुधवार अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश में कमी बनी रहने के…


    Spread the love