हर तरफ आजकल एक चर्चा खूब और वो है एलपीजी गैस सिलिंडर की। बुकिंग करने से लेकर गैस प्राप्त करने तक में लोगों को कहना है कि उन्हें दिक्कत तो हो रही है। वहीं, सरकार का कहना है कि एलपीजी गैस की देश में कोई कमी नहीं है। हालांकि, सरकार ने ये जरूर माना है कि सिलिंडर की डिलीवरी में पहले से थोड़ा अधिक समय जरूर लग रहा है।
वहीं, अगर आपके पास गैस कनेक्शन नहीं है और आपको गैस सिलिंडर की दिक्कत हो रही है, तो सरकार आपके लिए छोटू गैस सिलिंडर की सुविधा लेकर आई है।
छोटू सिलिंडर क्या है?
- ये छोटू नाम से एलपीजी गैस सिलिंडर है
- इस सिलिंडर का वजन 5 किलो है
- इस सिलिंडर को लेने के लिए गैस कनेक्शन होना जरूरी नहीं है और ये सिलिंडर आपको तुरंत मिल जाएगा
कहां से मिलेगा छोटू सिलिंडर?
- आप इस 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर को अपनी नजदीकी पेंट्रोल पंप और नजदीकी गैस एजेंसी से ले सकते हैं
- ये सिलिंडर मुक्त व्यापार एलपीजी यानी एफटीएल श्रेणी में आता है जिसके कारण आप इसे किसी भी गैस एजेंसी से भरवा सकते हैं
कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
- इस छोटू सिलिंडर को लेने के लिए आपको कोई नया कनेक्शन नहीं लेना होता
- सिर्फ आप आधार कार्ड के जरिए इसे प्राप्त कर सकते हैं
किन लोगों को होगी सुविधा?
- ये छोटू सिलिंडर उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी साबित हो सकता है जो छात्र हैं, जो प्रवासी मजदूर हैं, जो लोग अकेले रहते हैं
- इस सिलिंडर को बाकी लोग भी बैकअप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं यानी जब तक बुकिंग करने के बाद आपके गैस सिलिंडर की डिलीवरी हो तो तब तक आप ये सिलिंडर ले सकते हैं








