लोकसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की गुजरात में स्टार प्रचारक की लिस्ट, लिस्ट में सिसोदिया से लेकर सुनीता केजरीवाल का नाम भी

Spread the love

लोकसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की गुजरात में स्टार प्रचारक की लिस्ट, लिस्ट में सिसोदिया से लेकर सुनीता केजरीवाल का नाम भी

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को गुजरात में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में कई नाम हैरान करने वाले हैं। मसलन लिस्ट में सबसे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है। इसके अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी नाम है। स्टार प्रचारक की लिस्ट में मनीष सिसोदिया का नाम है जो करीब बीते एक साल से जेल में बंद हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सतेंद्र जैन का भी नाम है।

गुजरात की दो सीटों पर लड़ रही आप
आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन के तरह गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से भरूच और भावनगर की दो सीटें मिली हैं। बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान पर हैं। आप ने भरूच से चैतर वसावा और भावनगर से उमेश मकवाना को उम्मीदवार घोषित किया है। गुजरात में सभी सीटों पर सात मई को मतदान होंगे।

सुनीता केजरीवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से पार्टी में अचानक से सुनीता केजरीवाल की भूमिका बेहद अहम हो गई है। वो इन दिनों केजरीवाल द्वारा जेल से जारी संदेश को भी पढ़ती हुई नजर आती हैं। इससे पहले रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की आयोजित रैली में भी वह संबोधन करती हुई दिखाई दी थीं। हाल ही में दिल्ली में पार्टी के सभी विधायकों ने उनसे घर पर जाकर मुलाकात की और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की थी।

और पढ़े  बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

Spread the love
  • Related Posts

    CNG महंगी: कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने से कैब और ऑटो चालकों की कमाई का गणित बिगड़ गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये…


    Spread the love

    उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए PM मोदी: एससीओ समिट में होंगे शामिल, जानिए क्यों खास है यह दौरा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को ताशकंद के लिए रवााना हुए। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *