शराब घोटाला:- ईडी ने कोर्ट में किया दावा- अरविंद केजरीवाल जानबूझ कर जेल में मीठा खा रहे हैं, ताकि मिल जाए जमानत

Spread the love

शराब घोटाला:- ईडी ने कोर्ट में किया दावा- अरविंद केजरीवाल जानबूझ कर जेल में मीठा खा रहे हैं, ताकि मिल जाए जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने नियमित डॉक्टर से सलाह लेने की याचिका दायर की थी। इस बीच दिल्ली की कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई. जिस पर गुरुवार को ईडी ने अपना जवाब कोर्ट में दिया है।

ईडी का दावा
ईडी ने दावा किया है कि वह मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़े और उन्हें जमानत मिल जाए. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह दावा सीबीआई और ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष किया, जिन्होंने तिहाड़ जेल अधिकारियों को केजरीवाल के आहार चार्ट सहित मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

ईडी के विशेष वकील ज़ोहेब हुसैन ने कहा, “डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं, हमने इसे अदालत के सामने रखा है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे।” जिसकी किसी भी मधुमेह रोगी को अनुमति नहीं है.” ईडी ने अदालत को बताया, “टाइप 2 मधुमेह होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल उच्च चीनी सामग्री वाले भोजन खा रहे हैं। वह रोजाना ‘आलू पूरी’, आम, मिठाई खा रहे हैं। यह चिकित्सा जमानत के लिए आधार बनाने के लिए किया जा रहा है।”

शुक्रवार को होगी सुनवाई
पूरे मामले पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से केजरीवाल की डाइट रिपोर्ट मांगी है. इस मामले में अब कल शुक्रवार 19 अप्रैल को सुनवाई होगी.

और पढ़े  दिल्ली-NCR में मानसून मेहरबान: कई इलाकों में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी-उमस से मिली राहत

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में मानसून मेहरबान: कई इलाकों में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी-उमस से मिली राहत

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून जमकर बरस रहा है। सोमवार दोपहर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। नोएडा के कई…


    Spread the love

    PM मोदी से मिले एनसीपी शरद गुट के सांसद,महाराष्ट्र के सूखे-प्याज से नदी प्रदूषण तक मुद्दे उठे

    Spread the love

    Spread the loveएनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सभी आठ लोकसभा सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *