LIVE News: प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री के बीच आज अहम बैठक, पहलगाम हमले को लेकर हो सकती है चर्चा

Spread the love

 

म्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर भारतीय को इस बात का इंतजार है कि देश कब और कैसे इसके गुनहगारों को सजा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही आतंक के सरगनाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कर चुके हैं। बीते दिन भी ‘मन की बात’ भी उन्होंने आतंकियों को कठोरतम सजा देने और पीड़ितों को न्याय देने की बात दोहराई थी। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उनसे अहम मुलाकात करने वाले हैं।

 

 

 

सिद्धारमैया के बचाव में उतरे विधायक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा, “…आप (सरकार) पाकिस्तान का पानी रोकने की बात करते हैं। ऐसा करने में 20 साल लगेंगे। यह सब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने (सीएम सिद्धारमैया) कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं होना चाहिए, लेकिन अगर वे (सरकार) युद्ध के लिए तैयार हैं, तो ऐसा करें…”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी के बीच अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक चल रही है। बैठक से पहले रक्षा मंत्री ने कई अहम बैठकें कीं। बताया जा रहा है कि राजनाथ मौजूदा हालात और रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री के पास पहुंचे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा, “…आप (सरकार) पाकिस्तान का पानी रोकने की बात करते हैं। ऐसा करने में 20 साल लगेंगे। यह सब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने (सीएम सिद्धारमैया) कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं होना चाहिए, लेकिन अगर वे (सरकार) युद्ध के लिए तैयार हैं, तो ऐसा करें…”
जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, ‘यह सदन इस जघन्य, कायरतापूर्ण कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह सदन पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। यह सदन शहीद सैयद आदिल हुसैन शाह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है, जिन्होंने पर्यटकों को बचाने का बहादुरी से प्रयास करते हुए अपनी जान दे दी…’
मुंबई में रह रहे 17 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुंबई पुलिस ने मुंबई में रह रहे 17 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है। इन सभी को एग्जिट परमिट जारी कर दिए गए हैं। यह कदम मुख्य रूप से अल्पकालिक और पर्यटक वीजा पर आने वाले लोगों पर लागू होता है।
पाकिस्तान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक
गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Spread the love
और पढ़े  एनसीईआरटी- 50 से अधिक शिक्षाविदों ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखा, एनसीईआरटी टेक्स्टबुक बैन में दखल देने की मांग
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- वकील ने दायर की अलग-अलग 25 जनहित याचिकाएं, पहले भी कर चुके थे अटपटी मांग, SC ने दी यह सलाह

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को 25 अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर करने वाले वकील को सलाह दी कि उन्हें अदालत में आने के बजाय संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना…


    Spread the love

    ममता ने सांप से की BJP की तुलना,चुनावी रैली में भाजपा पर बरसीं CM ममता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…


    Spread the love