पौड़ी – संत निरंकारी चौरीटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित मानव एकता दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर में विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खडुरी ने किया प्रतिभाग..

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज अपने एक दिवसीय भ्रमण के संत निरंकारी सतसंग भवन गडोली में संत निरंकारी चौरीटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित मानव एकता दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव महाराज ने कहा था कि रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं। कहा कि संत निरंकारी संस्थान से पहले से ही मेरा जुड़ाव रहा है। साथ ही उन्होंने वहां रक्त दे रहे लोगो से भी मुलाकात की। कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन जरूरी है, जिससे एक यूनिट से लोगों की जान बच सकेगी। इस दौरान शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि निरंकारी मिशन में आकर सेवादारों के अनुशासन से प्रेरणा मिलती है। कहा कि यहाँ हर कोई समर्पित भाव से सेवा में लगा है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन में भेदभाव नहीं किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि देशभर में मिशन के द्वारा मानव एकता दिवस पर विभिन्न स्थानों में रक्तदान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, जिससे अस्पतालों में मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर आसानी से मदद मिल सकेगी। इस दौरान पौड़ी में विधानसभा अध्यक्ष का प्रथम बार आगमन पर लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया। इससे पूर्व उन्होंने कंडोलिया मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना भी की। कंडोलिया मंदिर में पहुंचे पर विधिवत मंत्रोचार के बीच पूजा अर्चना की तथा घंटा भी चढ़ाया। कहा कि कंडोलिया ठाकुर जी का मंदिर बहुत ही सुंदर,धार्मिक, प्राचीन और बहुत ही मान्यताओं वाला मंदिर है।

और पढ़े  इन 5 कारणों के चलते भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा बने कैबिनेट मंत्री, तमाम बड़े नेताओं पर तरजीह दी गई,क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते है कैड़ा। 

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *