हल्द्वानी – घर से ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें,धनतेरस की सुबह दस बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन

Spread the love

धनतेरस के मौके पर शहर में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पुलिस ने 29 अक्तूबर के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन सुबह नौ बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस ने वाहन स्वामियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की है। इस दौरान सभी छोटे और बड़े वाहनों की एंट्री मंगलपड़ाव और सिंधी चौराहे की तरफ बंद रहेगी।

बसों के लिए यह रहेगा रूट

– रामपुर रोड से आने वाली बसें : टीपीनगर तिराहा से गौला बाइपास, नरीमन तिराहा होते हुए तिकोनिया से बस स्टेशन पहुंचेंगी।

– बरेली रोड से आने वाली बसें : तीनपानी तिराहा से गौला बाइपास, नरीमन तिराहा और तिकोनिया के रास्ते निकाली जाएंगी।

– कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें : ऊंचापुल चौराहा से पनचक्की, हाइडिल तिराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन भेजी जाएंगी।

– पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें : नैनीताल रोड से सीधे तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी।

 

यहां से जाएंगे छोटे वाहन

– बरेली रोड से आने वाले वाहन : तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाइपास से निकाले जाएंगे।

– रामपुर रोड से आने वाले छोटे वाहन : आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा, पनचक्की तिराहा से निकलेंगे।

 

खरीदारी करने आने वाले यहां पार्क करेंगे वाहन

– नैनीताल रोड से आने वाले वाहन : ठंडी सड़क में पार्क करेंगे।

– कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन : पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में पार्क करेंगे।

– बरेली रोड से आने वाले वाहन : गांधी इंटर कॉलेज और लक्ष्मी शिशु मंदिर में पार्क करेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड- राज्य के हर ब्लॉक में पांच गांव बनेंगे आदर्श गांव, पंचायतीराज मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

– रामपुर रोड से आने वाले वाहन एचएन इंटर कॉलेज में वाहन पार्क करेंगे।

– बाजार के व्यापारी अपने दोपहिया वाहन सरस मार्केट की पार्किंग, सिंधी चौराहे के पास और मिनी स्टेडियम के पास सड़क पर पार्क करेंगे

निर्धारित स्टैंड से नहीं मिलेंगे ऑटो और मैजिक

– कालाढूंगी चौराहा और भोलानाथ स्टैंड : जेल रोड तिराहा से संचालित होंगे।

– ओके होटल के दोनों ऑटो स्टैंड : बर्फ वाली गली से संचालित किए जाएंगे।

– सिंधी स्वीट्स मैजिक स्टैंड : एचएन इंटर कॉलेज रामपुर रोड से संचालित होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love