नेता आजम खां को HC से मिली बड़ी राहत, क्वालिटी बार पर कब्जा मामले में जमानत मंजूर

 

रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जे के मामला में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खां की जमानत मंजूर कर ली है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया। जमानत अर्जी पर वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्ला और मोहम्मद खालिद ने बहस की थी।

रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जे के मामले में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 21 अगस्त को हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 21 नवंबर 2019 को क्वालिटी बार के मालिक गगन अरोड़ा की शिकायत पर तत्कालीन राजस्व निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जफर अली जाफरी, आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला आजम को नामजद किया था।

आजम खां के वकील और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्लाह ने बताया कि इस मुकदमे में जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री आजम खां के जेल से बाहर आने की संभावना बढ़ गई है। कहा कि आजम को को लगभग सभी मुकदमो में राहत मिल चुकी है। संभावना है कि वह शीघ्र जेल से रिहा हो सकते हैं।
और पढ़े  UP- खौफनाक वारदात: गला रेतकर महिला की हत्या, बेड पर मिला शव, इन दो में से कोई एक हो सकता है कातिल
  • Related Posts

    गाजियाबाद: नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ कुर्की का आदेश, कोर्ट में पेश नहीं होने पर कार्रवाई, जानें.

    वर्ष 2018 के मारपीट और गाली-गलौज के मामले में नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने लगातार…

    UP: चक्रवात की वजह से समय से पहले आएगी सर्दी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    चक्रवात अकवान के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 नवंबर से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। वहीं 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल…