अयोध्या- अयोध्या की सड़कों पर नवरात्र से दिखेंगी लंदन की डबल डेकर बसें, एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा बस अड्डा

Spread the love

 

 

वरात्र के मौके पर रामनगरी की सड़कों पर एक नया नजारा देखने को मिलेगा। लंदन से प्रेरित डबल डेकर बसें अयोध्या में दौड़ने लगेंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन डबल डेकर बसों की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। यह न सिर्फ शहर की पहचान को नया आयाम देंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।

एयरपोर्ट मॉडल पर बनेगा बस अड्डा

दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 23 बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। अयोध्या का बस अड्डा भी इन्हीं में शामिल है। जल्द ही यहां यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई सौगात मिलेगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा 14,500 बसों का है। इनकी औसत आयु केवल 5.5 साल है। यह देश का सबसे आधुनिक बेड़ा माना जा सकता है।

अटल सेवा सर्किट पर इलेक्ट्रिक बसें

इलेक्ट्रिक बसों को लेकर उन्होंने कहा कि अब ये सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी। जल्द ही ये लखनऊ-अयोध्या, अयोध्या-गोरखपुर, अयोध्या-काशी और काशी–प्रयागराज रूट पर ‘अटल सेवा सर्किट’ के तहत चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के अंतर्गत 1,540 नई बसें चलाई जाएंगी। इससे 7,000 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। बच्चों और यात्रियों को समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।


Spread the love
और पढ़े  UP- रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी बस में मुफ्त यात्रा, तीन दिन सुविधा, सेवा-समय में विस्तार का एलान
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love