बड़ा हादसा: राजकोट की एक इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत, 30 लोग अब भी फंसे

 

गुजरात के राजकोट की एटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। 30 लोग अब भी इमारत में फंसे बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

इससे पहले वडोदरा शहर में गुरुवार रात विधि के छात्र ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पन्ना मोमाया ने बताया था कि यह दुर्घटना देर रात करीब साढ़े 12 बजे करेलीबाग इलाके में मुक्तानंद चौराहे के पास हुई, जिसके बाद चालक रक्षित चौरसिया (20) को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि यह नशे में वाहन चलाने का मामला हो सकता है, क्योंकि घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चौरसिया नशे की हालत में लग रहा था और कार से बाहर आने के बाद वह चिल्ला रहा था। महिला की पहचान हेमाली पटेल के रूप में हुई है। जो दुर्घटना के समय स्कूटर चला रही थी।

  • Related Posts

    गुजरात: मर्डर केस में पत्नी को फंसाने की कोशिश, पति से पूछताछ में खुला चार साल पुराने शव और तीन हत्याओं का राज

    गुजरात के सूरत में चार साल पहले हत्या के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर जमीन में दबाया गया महिला का शव अब मिला है। पत्नी से विवाद…

    गुजरात: सूरत में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार, मुंबई के 4 लोगों की मौत

    गुजरात के सूरत जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े एक डंपर से कार के टकराने के बाद मुंबई के चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने…