अहमदाबाद विमान हादसा: सामने आई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट,उड़ान के 3 सेकेंड बाद बंद हुई ईंधन आपूर्ति, 29 सेकेंड में विमान क्रैश, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Spread the love

अहमदाबाद विमान हादसा: सामने आई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट,उड़ान के 3 सेकेंड बाद बंद हुई ईंधन आपूर्ति, 29 सेकेंड में विमान क्रैश, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 

 

हमदाबाद विमान हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (एआई 171) 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो केवल तीन सेकेंड बाद ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद होते ही केवल 29 सेकेंड बाद विमान मेघाणीनगर में क्रैश हो गया।

एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक टेकऑफ के समय ईंधन सप्लाई बंद होते ही इंजनों की पंखे की गति कम होने लगी थी। 213.4 टन वजन के साथ उड़ा विमान हवाई अड्डे की परिधि की दीवार पार करने से पहले ही नीचे आने लगा। इस समय  विमान में 54,200 किलोग्राम फ्यूल था और टेक-ऑफ वजन 2,13,401 किलोग्राम रहा, जो अधिकतम अनुमत वजन 2,18,183 किलोग्राम से कम था। रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरक्राफ्ट ने 180 नॉट्स की अधिकतम रफ्तार हासिल की और उसी दौरान दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच रन से कटऑफ में बदल गए। इन दोनों स्विच में सिर्फ 1 सेकंड का अंतर था।

 

कॉकपिट रिकॉर्डिंग से क्या पता चला?
एएआईबी ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का भी विश्लेषण किया है। इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता है, “तुमने कटऑफ क्यों किया? जवाब मिलता है, “मैंने नहीं किया।” इससे अंदेशा है कि ये कटऑफ स्वचालित या तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ, जिसे अब गहराई से जांचा जा रहा है।

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि पायलटों ने दोनों इंजनों को फिर से शुरू करने की कोशिश की। इंजन-1 दोबारा शुरू होने लगा और उसकी गति रिकवर होने लगी, लेकिन इंजन-2 बार-बार फ्यूल रीइंट्रोड्यूस करने के बावजूद पर्याप्त गति नहीं पकड़ पाया।

रखरखाव में कोई खामी नहीं मिली
एएआईबी ने विमान VT-ANB के मेंटेनेंस रिकॉर्ड की भी जांच की। इसमें पाया गया कि थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल 2019 और 2023 में बदला गया था, लेकिन इसका संबंध फ्यूल कटऑफ से नहीं था। फ्यूल स्विच को लेकर साल 2023 के बाद कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।

फिलहाल एएआईबी ने B787-8 या GE GEnx-1B इंजन ऑपरेटर्स के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। जांच आगे जारी है और अन्य तकनीकी दस्तावेजों की भी समीक्षा की जा रही है। एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और रिपोर्ट की हर जानकारी पर निगरानी रख रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    गुजरात- स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 4.18 करोड़ वोटर करेंगे फैसला, जानिए अपडेट्स

    Spread the love

    Spread the love   गुजरात में रविवार सुबह से बड़े पैमाने पर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार वोटिंग सुबह 7…


    Spread the love

    Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर में हादसा, बेकाबू ट्रक ने 7 लोगों को कुचला, राहत-बचाव कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveगुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे सात…


    Spread the love