लालू यादव की बेटी अब अयोध्या तक पहुंचीं…

Spread the love

योध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से इस मामले पर प्रतिक्रिया देने की मांग की। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर छोटे-बड़े मुद्दे पर बोलते और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है। उन्होंने पूछा कि आखिर प्रधानमंत्री इस संवेदनशील मुद्दे पर मौन क्यों हैं।

रोहिणी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

रोहिणी ने आगे कहा कि भूमि पूजन से लेकर मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा तक का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी ने लिया था। ऐसे में यदि चंदे और चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया है, तो इसकी जिम्मेदारी और श्रेय कौन लेगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कायदे से इसका श्रेय भी मोदी जी को ही लेना चाहिए। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वाले देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा कि पर्ची और टेलीप्रॉम्प्टर की मदद ले लीजिए, मगर अपनी चुप्पी तोड़िए।

राजद प्रवक्ता ने भी सरकार पर भी बोला हमला

रोहिणी आचार्य के अलावा उनके पिता लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रतिक्रिया दी है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी बेहद शर्मनाक घटना है। भगवान श्रीराम के नाम का इस्तेमाल किसी को भी अपने निजी स्वार्थ के लिए करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। भले ही इस मामले में इस्तीफा दे दिया गया हो, लेकिन इससे दोषियों पर लगा दाग नहीं मिटेगा। इस घटना ने वहां की पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़े  West Asia- अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं रात किए हवाई हमले, होर्मुज की सुरक्षा का दिया हवाला

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा दावा- पश्चिम एशिया संकट: खत्म हो रहे हैं अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर,अब पीछे हटेंगे ट्रंप?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर…


    Spread the love

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love